फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Pan Card: क्या आपके पास भी है ई-पैन कार्ड? जानें कैसे कर सकते हैं प्राप्त

Sun, 04 Aug 2024 01:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 04 Aug 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
E-PAN Card: how to generate or download e pan card check here
ई-पैन कार्ड के फायदे। - फोटो : Amar Ujala

e-Pan Card Download Process in Hindi: हम जब भी कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाने जाते हैं तो हमें इसके लिए कई सारे दस्तावेजों की जरूरत होती है। अगर आपके पास संबंधित दस्तावेज होते हैं तो आपका काम हो जाता है, लेकिन अगर एक भी दस्तावेज कम हो जाता है तो आपका काम अटक तक जाता है। वहीं, आजकल लगभग सभी दस्तावेजों के ई-दस्तावेज होते हैं जिनका लोग काफी इस्तेमाल भी करते हैं, जैसे- ई-आधार कार्ड आदि। ठीक ऐसे ही ई-पैन कार्ड भी होता है। अगर आपके पास अब तक ये नहीं है तो आप घर बैठे ही अपने ई-पैन कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं जिसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे प्राप्त कर सकते हैं ई-पैन कार्ड...

E-PAN Card: how to generate or download e pan card check here
ई-पैन कार्ड के फायदे। - फोटो : Amar Ujala

ई-पैन कार्ड के फायदे

  • अगर आप ई-पैन कार्ड बनवा लेते हैं तो इसके कई फायदे भी हैं। जैसे- इसके गम होने, चोरी होने, फटने का डर नहीं होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ई-पैन कार्ड एक इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज है जिसे आप अपने कंप्यूटर/लैपटॉप, मोबाइल आदि में रख सकते हैं।
E-PAN Card: how to generate or download e pan card check here
ई-पैन कार्ड के फायदे। - फोटो : istock

ई-पैन कार्ड प्राप्त करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी ई-पैन कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इसे डाउनलोड करना होता है
  • आप इसके लिए आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जा सकते हैं
  • यहां पर आपको 'क्विक लिंक्स' वाले सेक्शन में जाना होता है और यहां पर 'Instant E-PAN' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
E-PAN Card: how to generate or download e pan card check here
ई-पैन कार्ड के फायदे। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको 'गेट न्यू ई-पैन' वाले विकल्प पर क्लिक करना है और अपना आधार नंबर यहां दर्ज करना है
  • इस दौरान ये जरूर ध्यान रखें कि आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक हो और आधार कार्ड पर पूरी जन्मतिथि सही और पूरी लिखी हो
  • फिर आपको पूछी गई जानकारी पर क्लिक करना है और अपने मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां भरना है
विज्ञापन
E-PAN Card: how to generate or download e pan card check here
ई-पैन कार्ड के फायदे। - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपनी ईमेल आईडी समेत मांगी गई बाकी सारी जानकारियां यहां भरनी हैं
  • फिर आपको सबमिट पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको अपना पैन कार्ड नंबर यहां मिलेगा
  • अब आपको इसी वेबसाइट के डाउनलोड पैन वाले लिंक पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आप ई-पैन कार्ड को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed