फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की बात: सर्दियों में गीजर-हीटर चलाने से ज्यादा आता है बिजली का बिल, तो अपनाएं ये ट्रिक, हर महीने होगी हजारों की बचत

Thu, 27 Jan 2022 06:38 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 27 Jan 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
how to reduce electricity bill even after using geyser and heater know here
सर्दियों में गीजर-हीटर चलाने से ज्यादा आता है बिजली का बिल, तो अपनाएं ये ट्रिक - फोटो : iStock

भारत में इन दिनों सर्दियों का सीजन चल रहा है। सर्दियां शुरू होते ही ज्यादातर घरों में गीजर और हीटर चलने लगते हैं। ऐसे में बिजली के बिल की सबसे ज्यादा टेंशन होती है। इन दिनों गीजर और हीटर चलने से बजली का बिल खूब बढ़ कर आता है। बिजली का बिल सर्दियों के मौसम में चरम पर इसलिए होता है, क्योंकि इस मौसम में हीटर से लेकर गीजर तक हाई इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूम करने वाले उपकरण होते हैं। बिल भले ही ज्यादा आता है, लेकिन इन सब के बिना सर्दी भी नहीं कटती। ऐसे में हर कोई जुगाड़ लगाना चाहता है, जिससे बिजली का बिल भी कम आए और सर्दी भी न लगे। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान से टिप्स के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से आप बिजली के बिल को 30 से 40 प्रतिशत तक घटाकर हर महीने हजारों रुपए की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे... 

how to reduce electricity bill even after using geyser and heater know here
सर्दियों में गीजर-हीटर चलाने से ज्यादा आता है बिजली का बिल, तो अपनाएं ये ट्रिक - फोटो : iStock
गीजर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान 
  • सबसे ज्यादा गीजर चलाने से बिजली का बिल बढ़ता है। ऐसे में आप हाई कैपेसिटी वाले गीजर खरीदें। लोकल और कम कैपेसिटी वाले गीजर से बिल अधिक आता है। हाई कैपेसिटी वाले गीजर से एक बार पानी गर्म करने के बाद काफी देर तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।  
how to reduce electricity bill even after using geyser and heater know here
सर्दियों में गीजर-हीटर चलाने से ज्यादा आता है बिजली का बिल, तो अपनाएं ये ट्रिक - फोटो : iStock
हाई रेटिंग वाले उपकरण का ही करें इस्तेमाल
  • कोई भी उपकरण खरीदते समय एक बात पर जरूर ध्यान दें कि वो 5 स्टार रेटिंग के साथ आता हो। 5 स्टार रेटिंग वाले उपकरण कम बिजली की खपत करते हैं। ऐसे में 5 स्टार वाले उपकरण को खरीदकर आप बिजली के बिल को काफी कम सकते हैं और आपकी हजारों रुपये की बचत भी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to reduce electricity bill even after using geyser and heater know here
सर्दियों में गीजर-हीटर चलाने से ज्यादा आता है बिजली का बिल, तो अपनाएं ये ट्रिक - फोटो : iStock
लगातार इस्तेमाल न करें 
  • अक्सर देखा जाता है कि हीटर और इलेक्ट्रिक ब्लोअर को कुछ लोग बिना जरूरत के भी लगातार ऑन करके रखते हैं। जबकि ये कुछ ही मिनटों में कमरे को गर्म कर देते हैं। 
विज्ञापन
how to reduce electricity bill even after using geyser and heater know here
सर्दियों में गीजर-हीटर चलाने से ज्यादा आता है बिजली का बिल, तो अपनाएं ये ट्रिक - फोटो : iStock
  • ऐसे में समझदारी यही है कि कुछ देर चला कर इन्हें बंद कर देना चाहिए। लगातार ऑन रहने से अनावश्यक बिजली का बिल बढ़ता जाता है। इसलिए समय-समय पर ऑन करें। साथ ही कमरे में नहीं हैं तो इसको बंद कर दें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed