वैसे तो एक-जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए कई तरह के वाहन मौजूद हैं, जिनमें कार, बस, ट्रेन और हवाई जहाज जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। लेकिन अक्सर लोग रेल से सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। ट्रेन में यात्रा के दौरान कई तरह की सुविधाएं होती हैं, जिससे सफर और भी सुगम हो जाता है। वहीं, बात अगर ट्रेन की टिकट की करें, तो पहले तो लोगों को रेल टिकट के लिए रेलवे काउंटरों पर घंटों लंबी-लंबी लाइनों में लगे रहना पड़ता था, लेकिन अब लोग घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपना टिकट बुक करवा लेते हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से आप अपना ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन कई बार लोग अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें टिकट बुक करने में खासी दिक्कत होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो चलिए हम आपको आईआरसीटीसी का पासवर्ड रिकवर करने के तरीके के बारे में बताते हैं...
IRCTC Password: अगर भूल गए हैं आईआरसीटीसी का पासवर्ड, तो ऐसे करें मिनटों में रिकवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे रिकवर करें अपना पासवर्ड:-
स्टेप 1
- आपको अगर अपना आईआरसीटीसी का पासवर्ड रिकवर करना है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना होगा।
स्टेप 2
इसके बाद आपको इस पेज के ऊपरी हिस्से में लॉगिन का विकल्प नजर आएगा, और आपको इस पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको यहां फॉरगेट पासवर्ड वाला विकल्प नजर आएगा।
स्टेप 3
- आपको इस फॉरगेट पासवर्ड वाले विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको यहां जरूरी जानकारी जैसे-आईआरसीटीसी आईडी, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरकर आगे बढ़ जाना है।
स्टेप 4
- इसके बाद आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर पासवर्ड रिकवर करने के लिए विवरण भेजा जाएगा। इसका इस्तेमाल करते हुए आप अपना पासवर्ड रिकवर कर सकते हैं, और आप आईआरसीटीसी के जरिए अपने सफर के लिए ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।