फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ATM Fraud: एटीएम फ्रॉड के आप भी हो सकते हैं शिकार, धोखाधड़ी से बचने के लिए ध्यान रखें ये चार बातें

Fri, 24 Dec 2021 10:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 24 Dec 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
how to protect yourself from atm fraud
एटीएम इस्तेमाल करते समय रखें किन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

आज के समय में लगभग हर काम करना बेहद आसान हो गया है। वहीं, जब से देश डिजिटली तौर पर आगे बढ़ा है, तब से हर एक काम को करने का तरीका बदल गया है। उदाहरण के लिए पहले लोग पैसे निकालने के लिए बैंकों की लाइनों में लगते थे, और तब कहीं जाकर उनको उनका पैसा मिल पाता था। लेकिन अब सबकुछ ऑनलाइन हो गया है। मतलब स्मार्टफोन से एक क्लिक करने पर पैसे किसी को भेजे जा सकते हैं, और प्राप्त भी किए जा सकते हैं। मतलब चीजें काफी आसान हो गई हैं। वहीं, एटीएम का उपयोग भी काफी ज्यादा बढ़ा है। लेकिन इन सबके बीच एटीएम फ्रॉड के मामले भी काफी बढ़े हैं। कई बार लोगों की छोटी-छोटी गलतियां उनको ठगी का शिकार बना देती है। इसलिए जरूरी है कि एटीएम का इस्तेमाल करके समय कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

how to protect yourself from atm fraud
एटीएम इस्तेमाल करते समय रखें किन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

इन बातों का रखें ध्यान:-

पहली बात

  • एटीएम मशीन में कार्ड लगाने वाली जगह को आपको अच्छे से देख लेना चाहिए। दरअसल, जालसाज लोग इस कार्ड लगाने वाली जगह पर क्लोनिंग डिवाइस तक लगा देते हैं। ये डिवाइस आपके एटीएम कार्ड को स्कैन कर लेती है, जिससे आपके कार्ड की सारी जानकारी साइबर ठगी करने वाले जालसाजों के हाथ लग जाती है।
how to protect yourself from atm fraud
एटीएम इस्तेमाल करते समय रखें किन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

दूसरी बात

  • जब भी आप अपना एटीएम पिन डालें, तो कीपैड को दूसरे हाथ की मदद से ढक लें ताकि कोई उसे न देख पाए। अगर कोई व्यक्ति आपको पिन डालते समय देखने की कोशिश कर रहा है, तो ऐसी जगह से पैसे निकालने से बचें और इसकी शिकायत पुलिस या अपने बैंक को करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to protect yourself from atm fraud
एटीएम इस्तेमाल करते समय रखें किन बातों का ध्यान - फोटो : iStock

तीसरी बात

  • कई वो लोग एटीएम में पैसे निकालने चले जाते हैं, जिन्हें एटीएम मशीन का इस्तेमाल करना नहीं आता है। ऐसे में फिर वो एटीएम लाइन में मौजूद लोगों से मदद मांगते हैं, जो कि पूरी तरह गलत है। ऐसे में कोई आपके खाते से ज्यादा पैसे निकाल सकता है या आपके कार्ड की जानकारी भी चुरा सकता है। इसलिए पैसे निकालने वही व्यक्ति जाए, जिसे एटीएम से पैसे निकालने आते हो।
विज्ञापन
how to protect yourself from atm fraud
एटीएम इस्तेमाल करते समय रखें किन बातों का ध्यान - फोटो : pixabay

चौथी बात

  • कई लोग अपने कार्ड की लिमिट तय करके नहीं रखते हैं, जिसकी वजह से उनके साथ फ्रॉड होने पर उनके सारे पैसे चले जाते हैं। इससे बचने के लिए आपको अपने कार्ड पर विड्रोल लिमिट यानी निकाली जाने वाली राशि की लिमिट को तय करके रखना चाहिए, ताकि धोखाधड़ी होने पर कम से कम नुकसान हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed