Alert: आज के समय में लगभग हर एक काम को करने का तरीका बदल चुका है। पहले के मुकाबले चीजों को करना अब आसान नजर आता है। लगभग हर एक क्षेत्र में स्थितियां बदली हैं। जैसे- बैंकिंग क्षेत्र। यहां पर भी काफी कुछ बदल चुका है। अब लगभग हर काम के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि अब कई काम ऑनलाइन बैंकिंग या फोन बैंकिंग आदि से हो जाते हैं। वहीं, कई लोग कस्टमर केयर से बात करने के लिए नंबर खोजते हैं और आजकल तो लोग हर एक चीज के लिए गूगल पर ही जाते हैं। ठीक ऐसे ही लोग कस्टमर केयर नंबर भी गूगल से खोज लेते हैं, लेकिन रूकिए अगर आप भी गूगल पर बैंक से जुड़े नंबर जैसे- कस्टमर केयर नंबर आदि ढूंढते हैं, तो ऐसा न करें। वरना आपके साथ ठगी हो सकती है। जी हां, ये सच है। तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए और कस्टमर केयर नंबर आपको कहां से मिल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"646f0fa920984b3d4c076cbc","slug":"how-to-prevent-online-fraud-when-searching-for-google-bank-or-customer-care-number-online-news-in-hindi-2023-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: अगर आप भी ढूंढते हैं गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर तो रुकिए, वरना हो सकते हैं ठगी के शिकार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: अगर आप भी ढूंढते हैं गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर तो रुकिए, वरना हो सकते हैं ठगी के शिकार
Thu, 25 May 2023 04:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 May 2023 04:06 PM IST
विज्ञापन
गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर कभी न खोजें
- फोटो : istock
गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर कभी न खोजें
- फोटो : istock
क्यों न ढूंढे गूगल पर?
- दरअसल, गूगल पर किसी भी बैंक के कस्टमर केयर नंबर को ढूंढने से इसलिए मना किया जाता है, क्योंकि यहां पर जालसाज नकली वेबसाइट और नकली कस्टमर केयर नंबर डालकर रखते हैं। ये देखने में बिल्कुल असली सा लगता है और आप पहली नजर में देखकर इसे नकली नहीं बता सकते हैं।
गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर कभी न खोजें
- फोटो : istock
- भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई खुद इस बात के लिए मना करता है कि कभी भी सीधे गूगल पर सर्च करके दिखाई दिए जाने वाले कस्टमर केयर नंबर पर कॉल न करें। ये फर्जी होते हैं और आपको अपनी बातों में उलझाकर आपको ठगने का काम करते हैं। इसलिए इनसे बचकर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर कभी न खोजें
- फोटो : istock
कहां से लें?
- ऐसे में अब आपके मन में सवाल उठता होगा कि जब गूगल से कस्टमर केयर का नंबर नहीं लेना है, तो फिर आप अपने काम के लिए कैसे कस्टमर केयर से बात कर सकते हैं। तो इसमें पहला तरीका है कि आप अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए कस्टमर केयर नंबर पर ही कॉल करें।
विज्ञापन
गूगल पर बैंक का कस्टमर केयर नंबर कभी न खोजें
- फोटो : iStock
- इसके अलावा अगर आप वेबसाइट नहीं खोज पा रहे हैं आदि, तो ऐसी स्थिति में आपको अपने बैंक के कस्टमर केयर के नंबर अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड के पीछे की तरफ लिखे हुए मिल जाएंगे। इसके अलावा बैंक की पासबुक पर भी आपको कस्टमर केयर नंबर मिल सकता है।