आपने ये जरूर नोटिस किया होगा कि गर्म पानी से नहाते समय बाथरूम का शीशा अचानक धुंधला हो जाता है। ऐसे में शीशे में चेहरा देखना या तैयार होना मुश्किल हो जाता है। दरअसल, गर्म पानी से निकलने वाली जलवाष्प जब अपेक्षाकृत ठंडी शीशे की सतह के संपर्क में आती है, तो पानी की छोटी-छोटी बूंदों में बदल जाती है।
{"_id":"6aba532033eb4adaa30e2565","slug":"how-to-prevent-bathroom-mirror-from-fogging-up-2026-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाथरूम के शीशे पर जम जाती है बार-बार भाप? तो ये कुछ तरीके आ सकते हैं काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बाथरूम के शीशे पर जम जाती है बार-बार भाप? तो ये कुछ तरीके आ सकते हैं काम
Tue, 29 Sep 2026 06:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 29 Sep 2026 06:46 AM IST
सार
गर्म पानी से नहाने के दौरान बाथरूम के शीशे पर भाप जमना आम समस्या है। कुछ आसान घरेलू उपायों और सही वेंटिलेशन की मदद से शीशे पर धुंध कम की जा सकती है। इन तरीकों के बारे में आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
बाथरूम के शीशे पर जमने वाली भाप कैसे हटाएं?
- फोटो : Amar Ujala AI
बाथरूम के शीशे पर जमने वाली भाप कैसे हटाएं?
- फोटो : AI Generated
बाथरूम में शीशे पर जमने वाली धुंध को कैट हटाएं?
बाथरूम में वेंटिलेशन रखें
- शीशे पर भाप जमने की समस्या कम करने के लिए बाथरूम हवादार होना चाहिए यानी हवा का फ्लो सही होना चाहिए
- नहाते समय एग्जॉस्ट फैन उपलब्ध हो तो उसे चलाएं
- बाथरूम में खिड़की है, तो उसे कुछ समय के लिए खोलकर रखा जा सकता है
- इससे अंदर जमा नमी बाहर निकलने में मदद मिलती है
बाथरूम के शीशे पर जमने वाली भाप कैसे हटाएं?
- फोटो : AI Generated
नहाने से पहले शीशा साफ करें
- शीशे की सतह पर धूल, तेल या गंदगी होने पर पानी की बूंदें आसानी से टिक सकती हैं
- इसलिए शीशे को साफ और सूखा रखना भी जरूरी है
- नहाने से पहले शीशे को साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ सकते हैं
- इससे सतह पर मौजूद गंदगी हटाने में मदद मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाथरूम के शीशे पर जमने वाली भाप कैसे हटाएं?
- फोटो : AI Generated
साबुन की हल्की परत का घरेलू उपाय
- कुछ लोग शीशे पर बहुत हल्की साबुन की परत लगाने का घरेलू उपाय भी इस्तेमाल करते हैं
- इसके लिए शीशे पर थोड़ा साबुन लगाकर उसे साफ कपड़े से अच्छी तरह पॉलिश किया जाता है
- ध्यान रखें कि साबुन ज्यादा मात्रा में न लगाएं
- वरना शीशे पर धब्बे या धुंधली परत दिखाई दे सकती है
विज्ञापन
बाथरूम के शीशे पर जमने वाली भाप कैसे हटाएं?
- फोटो : AI Generated
ये गलती न करें
- कई बार लोग शीशे पर जमा भाप हटाने के लिए सीधे गर्म या ठंडा पानी डाल देते हैं
- ऐसा करने से बचना बेहतर है
- शीशे को अचानक तापमान में बदलाव देने के बजाय उसे सूखे या हल्के नम माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करना बेहतर विकल्प है