अगर आपकी बाइक पहले के मुकाबले कम माइलेज दे रही है, तो हर बार इसका कारण इंजन में खराबी ही हो, यह जरूरी नहीं है। कई बार बाइक चलाने का तरीका भी माइलेज पर सीधा असर डालता है। राइडिंग के दौरान की गई कुछ छोटी-छोटी गलतियां इंजन को ज्यादा मेहनत करने पर मजबूर करती हैं।
{"_id":"6abb5e8caed1383bf00b6825","slug":"4-common-riding-mistakes-that-reduce-bike-mileage-kam-hone-ke-karan-kya-hain-2026-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाइक चलाते समय किन 4 गलतियों से घट सकती है माइलेज? नंबर तीन वाली गलती तो अक्सर करते हैं लोग","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बाइक चलाते समय किन 4 गलतियों से घट सकती है माइलेज? नंबर तीन वाली गलती तो अक्सर करते हैं लोग
Tue, 29 Sep 2026 12:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:15 PM IST
सार
बाइक की माइलेज केवल इंजन और पेट्रोल की क्वालिटी पर निर्भर नहीं करती। बल्कि, राइडिंग के दौरान गलत गियर, तेज एक्सीलरेशन, कम टायर प्रेशर और बेवजह इंजन चालू रखना भी ईंधन की खपत बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
किन गलतियों से कम होती है बाइक की माइलेज?
- फोटो : Amar Ujala AI
किन गलतियों से कम होती है बाइक की माइलेज?
- फोटो : AI Generated
बाइक चलाते समय किन गलतियों से माइलेज कम हो सकती है?
पहली गलती
- ट्रैफिक में अचानक तेज रफ्तार पकड़ना और फिर ब्रेक लगाना पेट्रोल की खपत बढ़ा सकता है
- अगर सड़क की स्थिति सही है है, तो बाइक को धीरे-धीरे और स्मूद तरीके से एक्सीलरेट करना बेहतर रहता है
- बार-बार हार्ड एक्सीलरेशन करने से इंजन को ज्यादा ईंधन की जरूरत पड़ती है जिससे माइलेज खराब होती है
किन गलतियों से कम होती है बाइक की माइलेज?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरी गलती
- बहुत कम स्पीड पर ऊंचे गियर में बाइक चलाने से इंजन पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है
- वहीं, जरूरत से ज्यादा देर तक लोअर गियर में बाइक चलाने पर इंजन की RPM बढ़ती रहती है
- इसलिए स्पीड और सड़क की स्थिति के हिसाब से सही गियर का इस्तेमाल करना जरूरी है
- सही गियर का मतलब हर बाइक में एक जैसा नहीं होता। बाइक के मॉडल और इंजन के हिसाब से गियर शिफ्टिंग अलग हो सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
किन गलतियों से कम होती है बाइक की माइलेज?
- फोटो : https://www.freepik.com/
तीसरी गलती
- टायर में कम हवा रखना और यह ऐसी गलती है जो कई लोग अक्सर कर देते हैं
- टायर में निर्धारित मात्रा से कम हवा होने पर सड़क के साथ टायर का रोलिंग रेजिस्टेंस बढ़ सकता है
- ऐसे में इंजन को बाइक चलाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और ईंधन की खपत बढ़ सकती है
- इसलिए टायर प्रेशर को कंपनी की ओर से बताए गए स्तर पर रखना चाहिए
विज्ञापन
किन गलतियों से कम होती है बाइक की माइलेज?
- फोटो : Adobestock
चौथी गलती
- कई लोग बाइक की तय समय पर सर्विस नहीं करवाते
- बाइक की नियमित सर्विसिंग भी जरूरी है
- इंजन ऑयल, एयर फिल्टर, स्पार्क प्लग और अन्य जरूरी हिस्सों की स्थिति ठीक रखना जरूरी है, वरना बाइक की माइलेज घट सकती है