हम जब कहीं नौकरी करते हैं, तो इसके बदले हमें हर महीने सैलरी मिलती है। इससे हम अपना घर चलाते हैं, अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं, बच्चों पर खर्च करते हैं और अपने आने वाले समय के लिए भी पैसों को बचाते या फिर निवेश भी करते हैं। वहीं, नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी में से हर महीने कुछ पैसे पीएफ के रूप में कटते हैं, जिन्हें उनके पीएफ के खाते में जमा कराया जाता है। वैसे तो इस पैसे को आप नौकरी छोड़ने के बाद या रिटायरमेंट के समय पेंशन के रूप में भी ले सकते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो आप इस कोरोना काल में अपने पैसे को जब चाहें तब निकाल सकते हैं। हालांकि, आप नौकरी करते हुए पूरा पैसा एक साथ नहीं निकाल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे अपने पीएफ के पैसे को ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही निकाल सकते हैं।
{"_id":"61d56ae4d6171f1300318876","slug":"how-to-pf-withdrawal-follow-these-steps-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PF Withdrawal: अब जरूरत में किसी भी समय निकाल सकते हैं पीएफ के पैसे, ये रहा तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PF Withdrawal: अब जरूरत में किसी भी समय निकाल सकते हैं पीएफ के पैसे, ये रहा तरीका
Wed, 05 Jan 2022 03:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 05 Jan 2022 03:29 PM IST
विज्ञापन
पीएफ को ऑनलाइन निकालने का तरीका
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएफ को ऑनलाइन निकालने का तरीका
- फोटो : pixabay
ये रहा तरीका:-
स्टेप 1
- अपने पीएफ खाते से आपको पैसे निकालने के लिए ईपीएफओ की आधिकारिक वेबासइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है। फिर यहां पर अपनी यूएएन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लें।
पीएफ को ऑनलाइन निकालने का तरीका
- फोटो : Pixabay
स्टेप 2
- फिर आपको यूएएन वाले विकल्प में जाकर ऑनलाइन सर्विसेज को चुनना है। इसके बाद नीचे आकर क्लेम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएफ को ऑनलाइन निकालने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- यहां आपको आपकी कई जरूरी जानकारियां नजर आएंगी, जिसमें से एक बैंक खाते का नंबर भी होगा। यहां अपने बैंक खाते का नंबर डालकर इसे वेरिफाई करें, और फिर आगे बढ़ें। फिर आपको यहां पीएफ एडवांस फॉर्म चुनना है, और पैसे निकालने की वजह और कितना पैसा निकालना है इसकी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
पीएफ को ऑनलाइन निकालने का तरीका
- फोटो : iStock
स्टेप 4
- अब आपको कैंसिल चेक या बैंक की पासबुक यहां पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करनी है। फिर आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे भरकर सब्मिट कर दें। इसके बाद एक सप्ताह के अंदर-अंदर आपका पैसा आपके बैंक खाते में आ जाएगा।