फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Cylinder: अब केवल 634 रुपये में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जानिए कैसे उठा सकते हैं इसका लाभ

Wed, 05 Jan 2022 03:19 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 05 Jan 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
LPG Cylinder get composite gas cylinder only for Rs 634 know how you can avail its benefits
क्या है कंपोजिट सिलेंडर - फोटो : iStock

समय के साथ हर चीज में बदलाव होता रहता है। नए दौर के साथ कई नई चीजों का आगमन भी होता है। इसी क्रम में अब घरेलू गैस सिलेंडरों में भी बदलाव करना शुरू कर दिया गया है। अब सामान्य गैस के अलावा भी कंपनियां कंपोजिट गैस सिलेंडर की सुविधा भी देने लगी हैं। आम सिलेंडर के मुकाबले इस सिलेंडर के कई अधिक फायदे हैं। ये आम सिलेंडर के मुताबिक काफी हल्का होता है। सबसे खास बात तो ये है कि इस सिलेंडर के लिए दिल्ली वालों को केवल 634 रुपये का ही भुगतान करना होगा जबकि जयपुर में इस सिलेंडर के लिए 637 रुपये देने होंगे। कंपोजिट गैस सिलेंडर में 10 किलोग्राम गैस आती है, जो पूरी तरह से पारदर्शी होता है। ये सिलेंडर आम सिलेंडर के मुकाबले काफी हल्का होता है, इसलिए इसे आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाया जा सकता है। वहीं कम गैस की खपत वाले घरों के लिए ये सिलेंडर बेहद उपयोगी है। आइए जानते हैं कि आखिर ये कंपोजिट सिलेंडर क्या है?

LPG Cylinder get composite gas cylinder only for Rs 634 know how you can avail its benefits
क्या है कंपोजिट सिलेंडर - फोटो : iStock

क्या है कंपोजिट सिलेंडर

  • आपको पता होगा की आम सिलेंडर कितना भारी होता है, जिसके चलते उसे उठाने में भी परेशानी होती है। लेकिन इस मामले में ये नए जमाने का कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर की तुलना में 7 किलोग्राम हल्का होता। जबकि आम घरेलू सिलेंडर का भार 17 किलोग्राम होता है। 
LPG Cylinder get composite gas cylinder only for Rs 634 know how you can avail its benefits
क्या है कंपोजिट सिलेंडर - फोटो : iStock
  • कंपोजिट सिलेंडर बेहद हल्का है, लेकिन इसके साथ ही ये काफी मजबूत भी है। इसे थ्री लेयर के साथ बनाया गया है। वहीं 10 किलोग्राम के इस कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलोग्राम गैस भी होगी। इसका मतलब है कि इस सिलेंडर का कुल भार 20 किलो होगा। जबकि एक आम घरेलू सिलेंडर का वजन 30 किलो से ज्यादा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Cylinder get composite gas cylinder only for Rs 634 know how you can avail its benefits
क्या है कंपोजिट सिलेंडर - फोटो : pixabay

इन शहरों में कंपोजिट सिलेंडर के ये हैं रेट

  • कंपोजिट गैस सिलेंडर की कीमत की बात करें तो इंडियन ऑयल के अनुसार मुंबई में 10 किलो गैस वाले कंपोजिट गैस सिलेंडर की कीमत 634 रुपये है। वहीं कोलकाता के ग्राहकों को 652 रुपये साथ ही चेन्नई में ग्राहकों को 645 रुपये का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन
LPG Cylinder get composite gas cylinder only for Rs 634 know how you can avail its benefits
क्या है कंपोजिट सिलेंडर - फोटो : iStock
  • जबकि लखनऊ में इसकी कीमत 660 रुपये और पटना में करीब 697 रुपये है। वहीं इंदौर में 653 रुपये, भोपाल में 638 रुपये और गोरखपुर में 677 रुपये चुकाने पड़ते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed