फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bank Account Opening: अगर आप भी खुलवाना चाहते हैं नया खाता तो नहीं जाना पड़ेगा बैंक, घर बैठे ऐसे खुलवाएं

Wed, 10 Jul 2024 02:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 10 Jul 2024 02:56 PM IST
विज्ञापन
How to open bank account online check process in hindi
घर बैठे बैंक खाता खुलवाने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala

Open Bank Account: आज के इस दौर में लगभग हर दूसरे व्यक्ति का बैंक खाता होगा? जहां एक तरफ लोगों के सैलरी बैंक अकाउंट होते हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोगों के अपने सेविंग बैंक खाते भी होते हैं। इसके अलावा करंट और अन्य तरह के बैंक खाते भी लोग खुलवाते हैं। दरअसल, लोग इन खातों में अपनी मेहनत की कमाई रखते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करते हैं। साथ ही इस पैसे पर ब्याज भी मिलता है। ऐसे में अगर आपका बैंक खाता नहीं है या आप कोई दूसरा बैंक खाता खुलवाना चाहते हैं तो आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से ही अपना बैंक खाता खुलवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
How to open bank account online check process in hindi
घर बैठे बैंक खाता खुलवाने का तरीका। - फोटो : istock

घर बैठे बैंक खाता खुलवाने का तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी बैंक खाता खुलवाना चाहते हैं तो आप घर बैठे ही खुलवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले उस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है जिस बैंक में आप नया बैंक खाता खुलवाना चाहते हैं
  • आप चाहें तो उस बैंक की एप पर भी जा सकते हैं
How to open bank account online check process in hindi
घर बैठे बैंक खाता खुलवाने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • यहां जाकर आपको न्यू बैंक अकाउंट ओपन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि आपको किस तरह का खाता खुलवाना है यानी सेविंग, करंट या अन्य, वो चुन लें
  • फिर आपको अपनी जानकारी यहां पर भरनी होती है, जैसे- नाम, क्या काम करते हैं, घर का पता आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
How to open bank account online check process in hindi
घर बैठे बैंक खाता खुलवाने का तरीका। - फोटो : Freepik

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको यहां पर अपने कुछ दस्तावेज अपलोड करने हैं, जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि
  • फिर आपको अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज करना होता है जिस पर एक ओटीपी आता है
  • आपको इस आए हुए ओटीपी को यहां दर्ज कर अब केवाईसी करवानी होती है
विज्ञापन
How to open bank account online check process in hindi
घर बैठे बैंक खाता खुलवाने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 4

  • आपको यहां पर अपने आधार कार्ड द्वारा या वीडियो केवाईसी भी आप करवा सकते हैं
  • इसके बाद आपका नया बैंक खाता सफलतापूर्वक खुल जाता है
  • फिर आप अपने बैंक जाकर अपनी पासबुक, डेबिट कार्ड और चेकबुक जैसी प्राप्त कर सकते हैं जिनकी जरूरत आपको पड़ती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed