जब हम स्कूल पढ़ते हैं, तो हमें वहां से मार्कशीट और सर्टिफिकेट जैसे जरूरी और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलते हैं। ये हमारे बेहद काम आते हैं। वहीं, जब हम 10वीं और 12वीं कक्षा पास करते हैं, तो यहां से मिलने वाली मार्कशीट और सर्टिफिकेट और भी ज्यादा जरूरी हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दस्तावेज हमारे आने वाले भविष्य में हमें काफी काम देते हैं। कॉलेज में दाखिला लेना हो या फिर कोई कोर्स करना हो या फिर कहीं नौकरी करनी हो आदि। इन सभी के लिए इनकी जरूरत होती है। लेकिन जरा सोचिए कि आपसे आपकी मार्कशीट या सर्टिफिकेट खो जाएं या फिर ये कहीं गुम हो जाएं? तो फिर कैसे होगा। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो आपको घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप चाहें तो इनकी डुप्लीकेट कॉपी प्राप्त कर सकते हैं और वो भी घर बैठे। तो चलिए आपको इसका सरल तरीका बताते हैं।
{"_id":"61d95a573ee83604903b7883","slug":"how-to-marksheet-and-certificate-now-get-duplicate-copy-online","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cbse Duplicate Marksheet: गुम हो गई है सीबीएसई की मार्कशीट या सर्टिफिकेट, तो घर बैठे ऐसे मंगवाएं डुप्लीकेट कॉपी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cbse Duplicate Marksheet: गुम हो गई है सीबीएसई की मार्कशीट या सर्टिफिकेट, तो घर बैठे ऐसे मंगवाएं डुप्लीकेट कॉपी
Sat, 08 Jan 2022 03:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 08 Jan 2022 03:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
ऐसे मंगा सकते हैं डुप्लीकेट मार्कशीट और सर्टिफिकेट:-
स्टेप 1
- आपको अपनी डुप्लीकेट मार्कशीट या सर्टिफिकेट मंगाना है, तो इसके लिए छात्र को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाकर लॉगिन करना है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां वेबसाइट पर एक लिंक https://cbseit.in/cbse/web/dads/home.aspx दिखेगा, आपको इस लिंक पर क्लिक करना है और अपनी डुप्लीकेट मार्कशीट या सर्टिफिकेट के लिए आवदेन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
स्टेप 3
- इसके बाद रीजनल दफ्तर को आपका ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होता है, और वो आपके डॉक्यूमेंट की डुप्लीकेट कॉपी स्पीड पोस्ट से आपके घर भिजवा देते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
वहीं, वेबसाइट पर ट्रैकिंग सिस्टम भी उपलब्ध है, जिसके जरिए आप अपने डॉक्यूमेंट का स्टेटस पता कर सकते हैं।