फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: अगर आपका भी है आईआरसीटीसी अकाउंट, तो तुरंत करें आधार से लिंक, जानें क्यों

Mon, 14 Mar 2022 10:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 14 Mar 2022 10:57 AM IST
विज्ञापन
how to link irctc account with aadhaar card follow these steps utility news in hindi
आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

भारतीय रेल हर एक दिन काफी संख्या में एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए रवाना होती है। लोग भी ट्रेन से यात्रा करना काफी पसंद करते हैं। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है कि ट्रेन का सफर सुविधाजनक और सस्ता माना जाता है। हर दिन एक जगह से दूसरी जगह पर नाजाने कितने लोग जाते हैं। स्लीपर क्लास से लेकर एसी क्लास तक में लोग यात्रा करते हैं, और अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। वहीं, ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकट भी लेना पड़ता है। टिकट काउंटर से तो अब लोग बेहद कम टिकट लेते हैं। इसकी जगह पर लोग अब टिकट बुकिंग के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाते हैं। यहां से हर महीने लोग 6 टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन क्या आप चाहते हैं कि आप 6 की जगह पर 12 टिकट बुक कर पाएं? अगर हां, तो ऐसे में आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को अपने आधार कार्ड से लिंक कराना होगा, क्योंकि इसी के बाद आप इस सुविधा का लाभ ले पाएंगे। तो चलिए आपको इसका तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to link irctc account with aadhaar card follow these steps utility news in hindi
आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका - फोटो : irctc official website

आधार कार्ड से आईआरसीटीसी अकाउंट को ऐसे करें लिंक-

स्टेप 1

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आप हर महीने 6 की जगह पर 12 ट्रेन टिकट बुक करें, तो इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट http://irctc.co.in पर जाना है।
how to link irctc account with aadhaar card follow these steps utility news in hindi
आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका - फोटो : irctc official website

स्टेप 2

  • फिर आपको अपने आईआरसीटसी के अकाउंट पर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना है। यहां आपको 'माय अकाउंट' वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to link irctc account with aadhaar card follow these steps utility news in hindi
आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको 'आधार लिंक' का विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। फिर आपको आधार कार्ड वाला अपना नाम और 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है।
विज्ञापन
how to link irctc account with aadhaar card follow these steps utility news in hindi
आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर आपको 'सेंड' वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड आएगा, जिसे आपको भर देना है। ऐसा करते ही आपका अकाउंट आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed