फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Driving License Link: ड्राइविंग लाइसेंस को करा लें आधार से लिंक, ये रहा तरीका

Tue, 28 Dec 2021 02:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 28 Dec 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
how to link driving license with aadhar card online follow these steps
ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका - फोटो : Facebook/Jasbir_Hora

आज के समय में आधार कार्ड की जरूरत काफी बढ़ गई है। लगभग हर दूसरे काम में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, पहचान पत्र के तौर पर, सरकारी और गैर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने जैसी कई अन्य चीजों के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, आधार को कई चीजों से लिंक भी किया जा रहा है। आधार की तरह ही हमारे पास ड्राइविंग लाइसेंस भी होता है, जो लोग कार, बाइक या अन्य वाहन चलाते हैं उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको अपने ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड के साथ लिंक कराना है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा करने को लेकर सरकार की तरफ से पहले ही आदेश जारी किया जा चुका है। अगर आपने अब तक ये नहीं किया है, तो आपको ये काम करा लेना चाहिए। तो चलिए आपको इसका तरीका बताते हैं...

how to link driving license with aadhar card online follow these steps
ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका - फोटो : Pixabay

ये रहा तरीका:-

स्टेप 1

  • आपको सबसे पहले अपने राज्य की परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। यहां आपको लिंक आधार वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
how to link driving license with aadhar card online follow these steps
ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको नीचे दिख रहे विकल्प ड्राइविंग लाइसेंस को चुनना है। फिर अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर डालना है और गेट डिटेल्स वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to link driving license with aadhar card online follow these steps
ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका - फोटो : Pixabay

स्टेप 3

  • अब आपको अपना आधार कार्ड का नंबर यहां दर्ज करना है, और साथ में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी डालना है। फिर आपको सब्मिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
विज्ञापन
how to link driving license with aadhar card online follow these steps
ड्राइविंग लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 4

  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड आएगा, जिसे आपको यहां दर्ज करना है। इसके बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed