फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO: घर बैठे एक्टिवेट कर सकते हैं यूएएन नंबर, इस सरल तरीके से मिनटों में हो जाएगा काम

Tue, 28 Dec 2021 12:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 28 Dec 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
how to activate and generate epf uan number online
य़ूएएन नंबर को एक्टिवेट करने का तरीका - फोटो : pixabay

लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए काम धंधा करते हैं। कोई अपना बिजनेस करता है, तो कोई नौकरी करके अपना घर चलाता है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को हर महीने उनके काम के बदले सैलरी मिलती है। वहीं, उनकी सैलरी में से कुछ पैसे उनके पीएफ खाते में भी जमा किए जाते हैं। जितना हिस्सा कर्मचारी का कटता है, उतने ही पैसे कंपनी भी व्यक्ति के पीएफ खाते में जमा करती है। इस पैसे को नौकरी के बीच में, नौकरी छोड़ने के बाद और पेंशन के रूप में निकाला जा सकता है। वहीं, अब सबकुछ ऑनलाइन हो चुका है, जिसकी वजह से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में अगर आपने अब तक अपना यूएएन नंबर एक्टिवेट नहीं किया है तो आपको पैसे निकालने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अगर आप यूएएन नंबर को एक्टिवेट करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसका सरल तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to activate and generate epf uan number online
य़ूएएन नंबर को एक्टिवेट करने का तरीका - फोटो : Pixabay

ये रहा तरीका:-

स्टेप 1

  • यूएएन नंबर एक्टिवेट करने के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाना है। यहां आपको अवर सर्विस वाले विकल्प को चुनना है और फिर फॉर एम्लॉ अव ईज वाले विकल्प पर क्लिक करें।
how to activate and generate epf uan number online
य़ूएएन नंबर को एक्टिवेट करने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 2

  • अब सर्विस वाले विकल्प में मेंबर यूएएन/ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करें। फिर इंपोर्टेंट लिंक्सन में दिए गए डायरेक्टर यूएएन अलॉटमेंट बाई एम्लॉट लईज वाले विकल्प में जाकर एक्टिव योर यूएएन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to activate and generate epf uan number online
य़ूएएन नंबर को एक्टिवेट करने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • फिर आपको अपनी जरूरी जानकारी, जैसे- नाम, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि भरने के बाद कैप्चा कोड भी डालना है। इसके बाद गेट ऑथोराइजेशन पिन वाले विकल्प पर क्लिक करें। अब आपके मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा।
विज्ञापन
how to activate and generate epf uan number online
य़ूएएन नंबर को एक्टिवेट करने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 4

  • इसके बाद एग्री पर क्लिक करके ओटीपी को दर्ज करें। अब आपको वोलीडेट ओटीपी पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपका यूएएन नंबर एक्टिवेट हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed