फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: गर्मी के इस मौसम में सता रहा है खाना खराब होने का डर, तो आ सकते हैं ये चार तरीके काम

Thu, 06 Jul 2023 12:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 06 Jul 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
How to keep summer foods Safe and Fresh follow these tips
गर्मियों में खाना खराब होने से कैसे बचा सकते हैं? - फोटो : istock

Summer Food Tips: जब भी मौसम बदलता है, तो हमें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जैसे- बारिश के मौसम में बीमार पड़ने का डर, ठीक इसी तरह गर्मी का मौसम आते ही कई दिक्कतें होने लगती है। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों को खाने को ताजा और खराब होने से बचाने में होती है। दरअसल, सर्दी की तुलना में गर्मी के मौसम में खाने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। ऐसे में लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। इसलिए अगर आप भी गर्मी के मौसम में खाना खराब होने की दिक्कतों से जूझ रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। आप इन तरीकों को अपनाकर अपने खाने को लंबे समय तक के लिए ताजा बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये तरीके कौन से हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

How to keep summer foods Safe and Fresh follow these tips
गर्मियों में खाना खराब होने से कैसे बचा सकते हैं? - फोटो : istock

खाने को खराब होने से बचाने के तरीके:-

पहला तरीका

  • अगर आपका खाना बच गया है, तो उसे बाहर न छोड़ें। बल्कि तुरंत ही इस खाने को फ्रिज में रख दें। ऐसा इसलिए क्योंकि बाहर रखे खाने में बैक्टिरिया पनप सकते हैं, जिसके कारण वो खराब होने लगता है। इसलिए बचे हुए खाने को फ्रिज में रख दें।
How to keep summer foods Safe and Fresh follow these tips
गर्मियों में खाना खराब होने से कैसे बचा सकते हैं? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

दूसरा तरीका

  • हर किसी के पास फ्रिज हो ये जरूरी नहीं। इसलिए अगर आपके पास फ्रिज नहीं है, तो आपको एक बर्तन में ठंडा पानी रखना है। इसके बाद फिर इसमें खाने वाल बर्तन रख दें। ऐसा करके आपके खाने को लंबे समय तक फ्रेश रखने में मदद मिल सकती है। बस ध्यान रहे कि पानी को थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to keep summer foods Safe and Fresh follow these tips
गर्मियों में खाना खराब होने से कैसे बचा सकते हैं? - फोटो : istock

तीसरा तरीका

  • कहीं आप ऐसी गलती तो नहीं कर रहे कि जिस बर्तन में खाना बचा है, उसी बर्तन को सीधे फ्रिज में रख देते है। अगर हां, तो ऐसा न करें। आपको खाने के पहले वाले बर्तन को बदलकर किसी दूसरे साफ बर्तन में खाना रखना है और इसके बाद ही इसे फ्रिज में रखें।
विज्ञापन
How to keep summer foods Safe and Fresh follow these tips
गर्मियों में खाना खराब होने से कैसे बचा सकते हैं? - फोटो : istock

चौथा तरीका

  • स्कूल-कॉलेज, दफ्तर या सफर के लिए अगर आप टिफिन पैक करके ले जा रहे हैं, तो पहले ध्यान दें कि टिफिन को तुरंत पैक न करें। पहले इस टिफिन को ठंडे पानी में रख लें और इसे खुल छोड़ दें और जब खाना ठंडा हो जाए, तभी टिफिन में ढक्कन लगाकर पैक करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed