How To Identify Fake Website: आज के इस डिजिटल दौर ने हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। इसने हमारे सामने एक ऐसे वर्चुअल दुनिया को खड़ा किया है, जहां हमारे कई जरूरी कार्य घर बैठे हो जा रहे हैं। हालांकि, इसी के समानांतर साइबर फ्रॉड के मामले भी काफी बढ़े हैं। बीते सालों में ऐसे कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जहां फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया गया है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली वेबसाइट की पहचान कर सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि कौन सी वेबसाइट आधिकारिक और कौन सी वेबसाइट को फ्रॉड करने के उद्देश्य से बनाया गया है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
{"_id":"64328bc9a9c1084e07073b3a","slug":"how-to-identify-fake-shopping-website-know-the-method-here-2023-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: कहीं गलत वेबसाइट पर विजिट करके लुटा न दें अपनी जिंदगीभर की कमाई, ऐसे करें नकली वेबसाइट की पहचान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: कहीं गलत वेबसाइट पर विजिट करके लुटा न दें अपनी जिंदगीभर की कमाई, ऐसे करें नकली वेबसाइट की पहचान
Sun, 09 Apr 2023 04:38 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 09 Apr 2023 04:38 PM IST
विज्ञापन
How To Identify Fake Website
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
mobile new
- फोटो : istock
URL से लगाएं पता
- आपको किसी वेबसाइट पर विजिट करने से पहले उसके यूआरएल को जरूर चेक करना चाहिए।
- अगर यूआरएल की स्पेलिंग में कोई गलती दिखती है। इस स्थिति में समझ जाइए कि वह वेबसाइट फर्जी है।
mobile new
- फोटो : istock
इन डिटेल्स को करें चेक
- नकली वेबसाइट की डिजाइनिंग भी हूबहू असली वेबसाइट की तरह ही की जाती है।
- हालांकि, नकली वेबसाइट पर आपको कंपनी से जुड़ी जरूरी जानकारियां जैसे कॉन्टेक्ट डिटेल्स, ऑफिस का एड्रेस, रिटर्न से जुड़ी पॉलिसी आदि सब नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
mobile new
- फोटो : istock
बंपर डिस्काउंट के जाल में न फंसे
- कई बार ये फेक वेबसाइटें बंपर डिस्काउंट पर प्रोडक्ट को बेचने का दावा करती हैं।
- ऐसी वेबसाइटों से आपको सतर्क रहने की जरूरत है। यह एक तरह का जाल है।
- इसमें फसने पर आप एक बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
mobile new
- फोटो : istock
नकली वेबसाइट पर नहीं मिलेगी सामान की पूरी जानकारी
- नकली वेबसाइट पर आपको किसी प्रोडक्ट की आधी अधूरी जानकारी मिलेगी।
- यहां आपको प्रोडक्ट की पूरी और सटीक जानकारी नहीं मिलती है।
- अगर वेबसाइट पर आपको स्पेलिंग या वहां पर लिखी जानकारी में व्याकरण की गलतियां दिखती हैं, तो ये साफ इस ओर इशारा है कि वेबसाइट नकली है।