How To Identify Fake Medicines: दवाओं का हमारे जीवन में बहुत उपयोग है। विभिन्न बीमारी से संक्रमित होने पर दवाएं ही हमें ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये विभिन्न रोगों के लक्षणों को कम करके व्यक्ति का इलाज करती हैं। यही नहीं दवाओं का उपयोग शरीर के कार्यों को नियंत्रित करने में भी किया जाता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि दवाएं हमारे लिए काफी उपयोगी हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है इन दिनों कई मेडिकल स्टोर पर मुनाफा कमाने के लिए असली के नाम पर नकली दवाओं को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। इन नकली दवाओं का सेवन करने पर आपका स्वास्थ्य ठीक होने की बजाए और भी ज्यादा खराब हो सकता है। ऐसे में आपको इसको लेकर सावधान हो जाने की जरूरत है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सहायता से आप मेडिकल स्टोर पर बिकने वाली नकली दवाओं की पहचान कर सकते हैं।
Fake Medicines: मेडिकल स्टोर पर खुले में बिक रही नकली दवाइयां, कहीं आप तो नहीं हो रहे धोखे का शिकार
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन