Voter ID Card Address Change Process in Hindi: आपके पास वोटर आईडी कार्ड तो होगा ही? दरअसल, ये मतदान करने के लिए एक जरूरी दस्तावेज है। हालांकि, अन्य दस्तावेज से भी आप वोटिंग कर सकते हैं, लेकिन वोटर आईडी कार्ड की अपनी एक अलग जगह है। यही नहीं, वोटर आईडी कार्ड अपनी पहचान बताने के अलावा कई अन्य जरूरी कामों में काम आता है। इस पर कार्डधारक का नाम, उम्र, पता जैसी अन्य चीजें लिखी होती हैं, लेकिन कई बार लोग अपना घर बदल लेते हैं और वो वोटर आईडी कार्ड में अपना पता बदलवाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसका तरीका नहीं पता होता है। पर यहां आप वो तरीका जान सकते हैं जिससे आप घर बैठे वोटर आईडी कार्ड में अपना पता बदल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...
{"_id":"658e73b1db6bfe92a9038fc7","slug":"how-to-change-address-in-your-voter-id-card-check-full-process-2023-12-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: वोटर आईडी कार्ड में पता बदलवाना है बेहद आसान, जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: वोटर आईडी कार्ड में पता बदलवाना है बेहद आसान, जानें तरीका
Fri, 29 Dec 2023 12:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:56 PM IST
विज्ञापन
वोटर आईडी कार्ड में पता बदलवाने का तरीका।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोटर आईडी कार्ड में पता बदलवाने का तरीका।
- फोटो : istock
पता बदलवाने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आप भी किसी कारण अपने वोटर आईडी कार्ड में अपना पता बदलवाना चाहते हैं, तो बदल सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल voterportal.eci.gov.in पर जाना है
वोटर आईडी कार्ड में पता बदलवाने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 2
- पोर्टल पर आपको 'Shifting of residence/correction of entries in existing electoral roll/replacement of EPIC/marking of PwD' वाला ऑप्शन दिखेगा
- इसके साथ में ही आपको फॉर्म 8 दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
वोटर आईडी कार्ड में पता बदलवाने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आपको अपना अकाउंट बनाकर लॉगिन करना है, जिसके बाद आपको वोटर आईडी कार्ड में बदलाव करने का विकल्प मिलेगा
- यहां पर आपको अपने राज्य, शहर और लोकसभा या विधानसभा का चुनाव करना है
विज्ञापन
वोटर आईडी कार्ड में पता बदलवाने का तरीका।
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको अपना इलेक्टोरल रोल नंबर, जेंडर और माता-पिता का नाम समेत बाकी बाकी चीजें भरनी हैं
- फिर नया पता दर्ज करना है, साथ ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी भरनी है
- अब सब्मिट पर क्लिक कर दें, जिसके बाद आपका नया पता अपडेट हो जाता है।