Cumin Seeds: आज के समय में सबसे ज्यादा दिक्कत किसी भी सामान को लेते समय ये होती है कि कहीं वो नकली तो नहीं है। दरअसल, बाजार में कई खाद्य पदार्थों में मिलावट की जा रही है। वहीं, खासतौर पर त्योहारी सीजन में तो मिलावट सबसे ज्यादा की जाती है। कुछ पैसों के लालच में ये लोग मिलवाट करने से बाज नहीं आते, जिससे लोगों की सेहत को काफी नुकसान तक पहुंचता है। अब जैसे जीरे को ही ले लीजिए। जीरा लगभग हर कोई खरीदता है, इसलिए बाजार में नकली जीरा भी बिक रहा है। ऐसे में अगर आप भी जीरा खरीद रहे हैं, तो आप कुछ तरीकों की मदद से असली-नकली में फर्क कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नकली जीरे की पहचान कैसे की जा सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65364cc82b1f53cf690b95ce","slug":"how-to-identify-fake-cumin-check-full-process-in-hindi-2023-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: बाजार में बिक रहा मिलावटी जीरा, ऐसे करें पहचान, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: बाजार में बिक रहा मिलावटी जीरा, ऐसे करें पहचान, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान
Mon, 23 Oct 2023 04:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 23 Oct 2023 04:10 PM IST
विज्ञापन
नकली जीरे को कैसे पहचानें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली जीरे को कैसे पहचानें?
- फोटो : iStock
इन तरीकों से कर सकते हैं असली-नकली जीरे में पहचान:-
जीरे को मसलकर
- अगर आप भी जानना चाहते हैं कि जो जीरा आप खरीद रहे हैं, वो असली है या नकली। इसके लिए आप जीरे को अपने हाथों में मसल सकते हैं। अगर मसलने के बाद जीरे में कोई बदलाव नहीं आता है, तो ये जीरा असली हो सकता है।
नकली जीरे को कैसे पहचानें?
- फोटो : Istock
- वहीं, दूसरी तरफ अगर जीरा नकली है तो फिर वो हाथ से मसलने के बाद मिट्टी की तरह बिखर जाएगा। इससे आपको पता चल जाएगा कि जीरा नकली है, असली नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नकली जीरे को कैसे पहचानें?
- फोटो : iStock
पानी की मदद से
- आप जीरे के असली-नकली का पता पानी की मदद से भी कर सकते हैं। आपको इसके लिए एक कटोरी में पानी लेना है। फिर इस पानी में जीरे को छोड़ना है। इस दौरान अगर जीरा रंग छोड़ता है या वो टूट जाता है, तो इसका मतलब जीरा नकली हो सकता है।
विज्ञापन
नकली जीरे को कैसे पहचानें?
- फोटो : Pixabay
खूशबू से
- आप जीरे की खूशबू से भी पता लगा सकते हैं कि ये असली है या नकली है। जब आप जीरे को सूघेंगे, तो असली जीरा होने पर इसमें से खुशबू आएगी। जबकि, नकली जीरे में ऐसा कुछ नहीं होता है।