What is the 50-30-20 Rule for Saving: शायद ही कोई ऐसा हो जो अपने भविष्य के लिए पैसे नहीं बचाना चाहता, लेकिन नौकरीपेशा लोगों के साथ दिक्कत ये होती है कि उनकी सैलरी आते ही खर्च हो जाती है। पहले से तय काम, घर का राशन, रेंट समेत अपने पर कुछ खर्च आदि में लगभग सभी पैसे चले जाते हैं। इसलिए नौकरीपेशा लोगों को बचत करने में खासी दिक्कतें आती हैं। ऐसे में अगर आपकी भी सैलरी आते ही खर्च हो जाती है और आप बचत नहीं कर पाते हैं, तो फिर आप 50-30-20 के नियम की मदद ले सकते हैं। इससे आपके आने वाले कल के लिए बचत भी हो पाएगी और आज के खर्चे भी पूरे हो पाएंगे। तो चलिए जानते हैं ये 50-30-20 का नियम क्या है। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"65361f692a6ef228620002ea","slug":"how-to-save-money-from-your-salary-with-the-50-30-20-formula-check-details-2023-10-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खबर काम की: सैलरी आते ही हो जाती है खत्म तो अपना सकते हैं 50-30-20 का फॉर्मूला, होने लगेगी बचत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
खबर काम की: सैलरी आते ही हो जाती है खत्म तो अपना सकते हैं 50-30-20 का फॉर्मूला, होने लगेगी बचत
Mon, 23 Oct 2023 12:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:56 PM IST
विज्ञापन
50-30-20 Rule for Saving: नौकरीपेशा लोग बचत कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50-30-20 Rule for Saving: नौकरीपेशा लोग बचत कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : Istock
पहले जानते हैं क्या है ये 50-30-20 का नियम?
- दरअसल, ये 50-30-20 का नियम बचत के लिए है जिसकी शुरुआत अमेरिकी सीनेट एलिजाबेथ वॉरेन ने की थी। साल 2006 में आई अपनी किताब 'All Your Worth: The Ultimate Lifetime Money Plan' में उन्होंने लिखा कि, इस नियम के अंतर्गत ही उन्होंने अपनी सैलरी को तीन हिस्सों में बांटा, जिसमें जरूरत, चाहत और बचत शामिल है।
50-30-20 Rule for Saving: नौकरीपेशा लोग बचत कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : Istock
पहले 50 को समझिए
- 50-30-20 के नियम में एलिजाबेथ के मुताबिक, 50 का मतलब है कि आपको अपनी कमाई में से 50 फीसदी हिस्सा उन चीजों पर खर्च करना चाहिए, जो आपके लिए बेहद जरूरी हैं और इनके बिना आपके काम अटक सकते हैं। इनमें घर का किराया, राशन, बिजली का बिल, पढ़ाई, ईएमआई और हेल्थ इंश्योरेंस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
50-30-20 Rule for Saving: नौकरीपेशा लोग बचत कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : iStock
अब 30 को जानिए
- 50-30-20 के फॉर्मूले में 30 फीसदी का मतलब है कि इतने प्रतिशत पैसे को आप अपनी चाहतों पर खर्च कर सकते हैं, जिन्हें आप टाल भी सकते हैं। पर इनसे आपको खुशी मिलती है। जैसे- शॉपिंग करना, फिल्म देखने जाना, बाहर खाना खाना आदि।
विज्ञापन
50-30-20 Rule for Saving: नौकरीपेशा लोग बचत कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : istock
आखिर में 20 पर ध्यान दें
- वहीं, 50-30-20 के नियम में 20 फीसदी का मतलब है कि अपनी कमाई में से इतने हिस्से को आपको बचाना चाहिए। जैसे- भविष्य के लिए, इमरजेंसी फंड, बच्चों की पढ़ाई के लिए, बच्चों की शादी के लिए आदि। उम्मीद है अब आप जान गए होंगे कि आप कैसे इस नियम के तहत बचत कर सकते हैं।