फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कहीं गैस पर उबल रहा दूध नकली तो नहीं? ऐसे करें पहचान

Tue, 13 Jun 2023 11:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 13 Jun 2023 11:54 AM IST
विज्ञापन
How to Identify Chemical Milk Know Step by Step Milk Adulteration Test Process
असली-नकली दूध की पहचान कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala

कहते हैं अगर स्वस्थ रहना है तो दूध पियो, हड्डियों को मजबूत करना है तो दूध पियो और आपने तो डॉक्टर को ये कहते हुए जरूर सुना होगा कि दूध पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है आदि। यही नहीं, पीने के अलावा दूध का इस्तेमाल कई पकवानों को बनाने में भी किया जाता है। लेकिन यहां सवाल ये है कि क्या जिस दूध का सेवन आप किसी भी रूप में कर रहे हैं, वो पूरी तरह शुद्ध है? क्योंकि जहां एक तरफ पैकेट वाले दूध में सिंथेटिक की मिलावट की जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ चंद पैसों की खातिर मिलावटखोर दूध में डिटर्जेंट और स्टार्च तक मिला देते हैं। ऐसे में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई दिक्कतों का सामना तक करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे घर बैठे ही दूध की जांच करके ये पता लगा सकते हैं कि ये मिलावट वाला है या फिर शुद्ध दूध है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Identify Chemical Milk Know Step by Step Milk Adulteration Test Process
असली-नकली दूध की पहचान कैसे करें? - फोटो : Istock

इन तरीकों से पहचान सकते हैं दूध की मिलावट:-

पहला तरीका

  • आपके दूध में मिलावट है या फिर किसी प्रकार का सिथेंटिक है, तो आप दूध को सूंघकर ये पता लगा सकते हैं कि इसमें मिलावट हुई है या नहीं। दूध की खराब गंध और खराब स्वाद से आप ये पता कर सकते हैं।
How to Identify Chemical Milk Know Step by Step Milk Adulteration Test Process
असली-नकली दूध की पहचान कैसे करें? - फोटो : istock

दूसरा तरीका

  • अगर आपको ये जानना है कि आपका दूध मिलावट वाला है या नहीं, तो आप ये दूध से खोया बनाकर भी जान सकते हैं
  • आपको इसके लिए पहले दूध को एक बर्तन में रखकर धीमी आंच पर एक चम्मच की मदद से चलाते रहना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Identify Chemical Milk Know Step by Step Milk Adulteration Test Process
असली-नकली दूध की पहचान कैसे करें? - फोटो : istock
  • फिर दूध को गैस से उतार लें और 2-3 घंटे तक ठंडा होने का इंतजार करें 
  • अब अगर खोया ठोस और तैलीय होता है, तो आप समझ सकते हैं कि दूध शुद्ध है
  • जबकि, दूध पत्थर जैसा ठोस हो जाता है, तो आपका दूध सिंथेटिक हो सकता है।
विज्ञापन
How to Identify Chemical Milk Know Step by Step Milk Adulteration Test Process
असली-नकली दूध की पहचान कैसे करें? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

तीसरा तरीका

  • आप स्लिप टेस्ट के जरिए भी असली-नकली दूध का पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको दूध की दो से तीन बूंदें एक प्लेन सरफेस पर गिरानी है। फिर यहां ध्यान दें कि दूध प्लेन सरफेस पर गिरने के बाद अगर धीरे-धीरे बढ़ते हुए पीछे निशान छोड़ता है, तो ऐसे में आपका दूध शुद्ध है। वहीं, अगर ये सरफेस पर गिरने के बाद कोई निशान नहीं छोड़ रहा है, तो दूध मिलावट वाला हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed