How to get rid of rats in car: आप ऑफिस जाने के लिए कार लेकर निकलते हैं। अचानक आपकी कार चलते-चलते बंद हो जाती है। जांच करने के बाद आपको पता चलता है कि कार के कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। वहीं जब आप अच्छे से इसके पीछे की वजह के बारे में पता लगाते हैं तो आपको पता चलता है कि इस खराबी के पीछे की वजह चूहे हैं।
Car Tips: कार में चूहों की समस्या ने कर दिया है परेशान, तो छुटकारा पाने के लिए ये टिप्स आ सकते हैं आपके काम
पार्किंग
आपको अपनी कार को ऐसी जगह पर पार्क करने से बचना चाहिए जहां खूब सारी झाड़ियां हैं। उन जगहों पर भी कार को पार्क न करें जहां पर डस्टबिन रखा है। इन जगहों पर चूहों के होने की संभावना काफी अधिक रहती है। ये चूहे आपकी कार के अंदर घुस सकते हैं। कार को हमेशा साफ सुथरी जगह पर पार्क करना चाहिए।
पिपरमेंट का तेल
कहा जाता है कि पिपरमेंट तेल की गंध चूहों को पसंद नहीं होती है। अपनी कार को चूहों से सेफ रखने के लिए आप इसको इस्तेमाल में ला सकते हैं। इसमें आपको रूई के कुछ छोटे-छोटे गोले बनाने हैं।
PM Ujjwala: किन लोगों को सरकार देती है पीएम उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ? जान लें नियम
इसके बाद आपको इन गोलों के ऊपर थोड़ा पिपरमेंट का तेल डालना है। यह करने के बाद इन गोलों को कार में अलग-अलग कोनों में रख दें जहां से चूहे कार के अंदर आ सकते हैं। इस प्रक्रिया को आपको कुछ दिनों के बाद दोबारा से दोहराना है।
पेस्ट रेपेलर डिवाइस
इसके अलावा कई बार चूहे कार के इंजन के अंदर घुस जाते हैं। ऐसी समस्या से निजात पाने के लिए आप बाजार से कुछ खास तरह के डिवाइस को खरीद सकते हैं जो अल्ट्रासाउंड वेव की मदद से चूहों को कार के अंदर से भगाने का काम करते हैं। हालांकि, इस डिवाइस को कार में इंस्टॉल करवाने से पहले किसी विशेषज्ञ की मदद जरूर लें।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?