फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: बीमार होने पर ऐसे करवाएं 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, सरकार उठाती है खर्च

Wed, 25 Jun 2025 05:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 25 Jun 2025 05:57 PM IST
सार

Ayushman Card Se Muft Ilaaj Kaise Hota Hai: अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। बस आपको तरीका पता होना चाहिए कि आपको मुफ्त इलाज कहां और कैसे मिलेगा, जो आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
how to get free treatment through ayushman card se muft ilaaj kaise hota hai
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Benefits List In Hindi: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर आप भी ऐसी किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो उस योजना से जुड़कर योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं।



इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जिसको केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है जिसके लिए पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी आयुष्मान कार्ड के जरिए कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। तो चलिए जानते हैं अगर आप भी आयुष्मान कार्डधारक हैं तो आप कैसे अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

how to get free treatment through ayushman card se muft ilaaj kaise hota hai
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos

किन अस्पतालों में होता है मुफ्त इलाज?

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको इस कार्ड में 5 लाख रुपये तक का कवर मिलता है। इसका मतलब होता है कि आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसमें कई तरह की बीमारियां कवर होती हैं जिनका इलाज मुफ्त में किया जाता है।
how to get free treatment through ayushman card se muft ilaaj kaise hota hai
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • आप अपना मुफ्त इलाज उन अस्पतालों में करवा सकते हैं जो इस योजना में रजिस्टर्ड हैं जिसमें कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं। आप पंजीकृत अस्पतालों की सूची इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ के जरिए देख सकते हैं और जो अस्पताल रजिस्टर्ड है उसमें मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to get free treatment through ayushman card se muft ilaaj kaise hota hai
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

मुफ्त इलाज कैसे करवाएं?

स्टेप 1

  • अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ पर जाकर पंजीकृत अस्पताल देखना है
  • फिर आपको उस अस्पताल में अपना आयुष्मान कार्ड लेकर जाना होता है
विज्ञापन
how to get free treatment through ayushman card se muft ilaaj kaise hota hai
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अब अस्पताल में आप देखेंगे तो यहां पर आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क होता है
  • यहां पर मौजूद अधिकारी को अपना आयुष्मान कार्ड दें और उन्हें बताएं कि आपको मुफ्त इलाज करवाना है
  • इसके बाद संबंधित अधिकारी आपके आयुष्मान कार्ड को वेरिफाई करता है और सबकुछ सही पाए जाने पर आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed