{"_id":"685bc93c7166094bc1027ecc","slug":"why-do-you-have-to-turn-on-airplane-mode-when-flying-know-scientific-reason-2025-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Airplane Mode: क्यों है प्लेन में बैठते ही मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड में लगाना जरूरी? जान लें वजह","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Airplane Mode: क्यों है प्लेन में बैठते ही मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड में लगाना जरूरी? जान लें वजह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 25 Jun 2025 03:33 PM IST
सार
Airplane Mode Kya Hota Hai: जब भी हम हवाई जहाज से यात्रा करते हैं तो हमें क्रू द्वारा कहा जाता है कि सभी यात्री अपने मोबाइल फोन को एयरप्लेन मोड में कर लें। पर आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों कहा जाता है?
विज्ञापन
1 of 5
हवाई जहाज में फ्लाइट मोड क्यों ऑन करना होता है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Airplane Mode Importance: जब भी आपको कहीं का सफर करना होता होगा तो आप हमेशा ही एक ऐसा वाहन चुनते होंगे जिससे आप समय रहते अपने गंतव्य तक पहुंच जाएं। इसके लिए कोई अपनी गाड़ी से ट्रैवल करता है तो कोई ट्रेन से। पर बात जब लंबी दूरी की आती है तो लोग प्लेन से यात्रा करते हैं, क्योंकि आप इससे समय रहते पहुंच जाते हैं।
अगर आपने भी कभी प्लेन से सफर किया है तो आपने एक चीज नोटिस जरूरी की होगी कि आपको हवाई यात्रा के दौरान अपने मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड यानी एयरप्लेन मोड पर रखने के लिए कहा जाता है? लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि ऐसा क्यों कहां जाता है और इसके पीछे क्या वजह हो सकती है? शायद नहीं, पर कोई नहीं आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किस वजह से हवाई जहाज में मोबाइल को एयरप्लेन मोड पर रखने के लिए क्यों कहा जाता है...
2 of 5
हवाई जहाज में फ्लाइट मोड क्यों ऑन करना होता है?
- फोटो : Adobe Stock
पहले समझ लेते हैं फ्लाइट मोड होता क्या है?
दरअसल, हमारे मोबाइल की सेटिंग में एक ऑप्शन दिया होता है जिसका नाम फ्लाइट मोड होता है। इसे हम जैसे ही ऑन करते हैं तो हमारे सिम कार्ड के नेटवर्क चले जाते हैं। ऐसे में हम कॉल या इंटरनेट जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
3 of 5
हवाई जहाज में फ्लाइट मोड क्यों ऑन करना होता है?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों करना होता है फ्लाइट मोड ऑन?
अगर आपने हवाई जहाज से यात्रा की है तो प्लेन के टेक ऑफ करने से पहले कई जरूरी सूचनाएं यात्रियों को दी जाती हैं, जिसमें से एक मोबाइल में फ्लाइट मोड को ऑन करना भी शामिल है। इसलिए आपको बतौर जिम्मेदार नागरिक अपने मोबाइल को फ्लाइट मोड पर लगा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हवाई जहाज में फ्लाइट मोड क्यों ऑन करना होता है?
- फोटो : Adobe Stock
अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे विमान के नेविगेशन और संचार प्रणालियों में रूकावट हो सकती है। यही नहीं, इससे पायलट को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मोबाइल को फ्लाइट मोड पर न लगाने से मोबाइल का सिग्नल विमान के कम्युनिकेशन सिस्टम को भी हिला सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
हवाई जहाज में फ्लाइट मोड क्यों ऑन करना होता है?
- फोटो : Adobe Stock
इससे पायलट को कंट्रोल रूम से कम्युनिकेशन यानी बातचीत करने में दिक्कत हो सकती है जिसकी वजह से हवाई जहाज अपना रास्ता तक भटक सकता है। कई देश फ्लाइट मोड ऑन न करने वाले यात्रियों को दोषी मनाते हैं और इसके लिए उन्हें कठोर सजा तक दी जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।