फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: एसबीआई बैंक खातधारक बनवाना चाहते हैं एटीएम कार्ड का पिन नंबर, तो यहां जानें तरीका

Mon, 22 Jul 2024 05:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 22 Jul 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
how to generate sbi debit card pin number check here
एसबीआई बैंक के एटीएम पिन का नंबर कैसे बनाएं? - फोटो : Amar Ujala

Generate Sbi Debit Card Pin: अगर कुछ समय पीछे जाएंगे तो देखेंगे कि लोग अपने बैंक खाते से पैसे को निकालने के लिए बैंक जाते थे। वहां पर कई बार तो लंबी-लंबी लाइनें लगानी पड़ती थी और तब जाकर कहीं अपने खाते से पैसे निकाल पाते थे। वहीं, कई बार सर्वर की दिक्कत आदि की वजह से पैसे नहीं भी निकल पाते थे। पर अब ऐसा नहीं अब समय बदल चुका है और अब लोग जब चाहें तब एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते हैं। बस इसके लिए आपको डेबिट कार्ड चाहिए होता है। वहीं, अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारक हैं और आपने नया एटीएम कार्ड बनवाया है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे इसका पिन सरल तरीके से बना सकते हैं क्योंकि कई लोगों को इसमें दिक्कत होती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

how to generate sbi debit card pin number check here
एसबीआई बैंक के एटीएम पिन का नंबर कैसे बनाएं? - फोटो : Istock

इस तरीके से बना सकते हैं अपने एसबीआई डेबिट कार्ड का पिन नंबर:-

स्टेप 1

  • पिन नंबर बनाने के लिए आपको सबसे पहले एसबीआई के एटीएम पर जाना है और वहां जाकर एटीएम मशीन में कार्ड स्लॉट में अपना डेबिट कार्ड लगाना है
  • फिर आपको यहां पर पिन जनरेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपने बैंक खाते का अकाउंट नंबर यहां दर्ज करना है और उसे कंफर्म करना है
how to generate sbi debit card pin number check here
एसबीआई बैंक के एटीएम पिन का नंबर कैसे बनाएं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से लिंक है) यहां भरना है और इसे कंफर्म करना है
  • इसके बाद आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ग्रीन पिन भेजा जाएगा
  • अब कंफर्म के ऑप्शन पर क्लिक करके आपको स्क्रीन पर मैजेस दिखाई देगा कि आपका ग्रीन पिन सफलतापूर्वक जनरेट हो चुका है और ये आपके मोबाइल नंबर पर भेज दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
how to generate sbi debit card pin number check here
एसबीआई बैंक के एटीएम पिन का नंबर कैसे बनाएं? - फोटो : Istock

स्टेप 3

  • ग्रीन पिन के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भी प्राप्त होगा
  • इसके बाद आपको अपने डेबिट कार्ड से स्लॉट से निकाल लेना है और इसे फिर से मशीन में लगाना है
  • कार्ड लगाने के बाद आपको बैंकिंग का विकल्प चुनना है और इसके बाद अपनी पसंद की भाषा भी चुन लें
विज्ञापन
how to generate sbi debit card pin number check here
एसबीआई बैंक के एटीएम पिन का नंबर कैसे बनाएं? - फोटो : Istock

स्टेप 4

  • अब आपको एटीएम मशीन में वो ओटीपी दर्ज करना है जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया था
  • इसके बाद आपको पिन चेंज करने का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
  • फिर आपको अपने हिसाब से चार अंकों का वो एटीएम पिन बना लेना है जो आपको याद रहे
  • ऐसा करते ही आपके एसबीआई डेबिट कार्ड का पिन नंबर बन जाएगा और आगे से आप ट्रांजेक्शन के लिए इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed