How to fix refrigerator not cooling: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान एसी, कूलर, पंखे और फ्रिज का उपयोग काफी बढ़ जाता है। कई बार देखने को मिलता है कि गर्मियों के सीजन में फ्रिज ठीक ढंग से कूलिंग नहीं करता है। इस कारण कई तरह की दिक्कतें आने लगती हैं। फ्रिज के सही ढंग से कूलिंग नहीं करने की वजह से उसमें रखी चीजें खराब हो जाती हैं। वहीं कई बार ऐसी स्थिति भी देखने को मिलती है कि फ्रिज ऑन होकर सही ढंग से काम कर रहा होता है। उसके बाद भी अंदर कूलिंग नहीं होती है। फ्रीज में आने वाली कूलिंग की समस्या के पीछे कई कारण हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में, जिनका अमल करके आप इस मुश्किल से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको उन वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से आपके फ्रिज में कूलिंग की समस्या आ सकती है।
Fridge: अगर आपका फ्रिज नहीं कर रहा ठीक ढंग से कूलिंग, तो सर्विस इंजीनियर बुलाने की जगह अपनाएं ये टिप्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 14 Apr 2023 02:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन