Tips For WhatsApp: अगर आप देखेंगे, तो आपको लगभग हर किसी के मोबाइल फोन में मैसेजिंग एप व्हाट्सएप जरूर नजर आ जाएगा। क्या बच्चे और क्या बड़े लोग, हर कोई इसका इस्तेमाल करता ही है। व्हाट्सएप के जरिए आप एक-दूसरे को मैसेज भेज सकते हैं, वॉयस कॉल से लेकर वीडियो कॉल तक कर सकते हैं आदि। बस इसके लिए आपको इंटरनेट डाटा की जरूरत होती है। हालांकि, व्हाट्सएप के बढ़ते इस्तेमाल के कारण इस एप के जरिए इंटरनेट भी काफी जल्दी-जल्दी खत्म होता हुआ नजर आता है। यहां ये जान लीजिए कि सबसे ज्यादा व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग और वॉइस नोट भेजने से आपका डाटा खर्च होता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप अपनी सेटिंग में कुछ बदलाव करें, जिससे आपका इंटरनेट डाटा जल्दी खत्म होने से बच सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64390af9463fc2c00c0fb39e","slug":"how-to-save-mobile-data-when-using-whatsapp-know-ways-to-save-internet-data-in-android-phone-2023-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WhatsApp: व्हाट्सएप चलाने पर जल्दी-जल्दी खत्म हो रहा है इंटरनेट डाटा, तो तुरंत करें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
WhatsApp: व्हाट्सएप चलाने पर जल्दी-जल्दी खत्म हो रहा है इंटरनेट डाटा, तो तुरंत करें ये काम
Fri, 14 Apr 2023 01:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:45 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप का इस्तेमला करते समय कैसे इंटरनेट बचाएं?
- फोटो : istock
व्हाट्सएप का इस्तेमला करते समय कैसे इंटरनेट बचाएं?
- फोटो : istock
व्हाट्सएप सेटिंग में ऐसे कर सकते हैं बदलाव:-
स्टेप 1
- अगर आप भी चाहते हैं कि व्हाट्सएप के इस्तेमाल के दौरान आपका इंटरनेट डाटा कम खर्च हो, तो ऐसा हो सकता है
- इसके लिए आपको प्ले स्टोर से व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना है
- अगर आपके पास पहले से एप है, तो इसे अपडेट कर लें
व्हाट्सएप का इस्तेमला करते समय कैसे इंटरनेट बचाएं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब व्हाट्सएप एप को ओपन करें
- यहां आपको दाईं तरफ तीन डॉट दिखेंगे, जिन पर आपको क्लिक करना है
- फिर आपको यहां पर सेटिंग का विकल्प नजर आएगा
- इस सेटिंग वाले विकल्प पर भी क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप का इस्तेमला करते समय कैसे इंटरनेट बचाएं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आप देखेंगे, तो आपको और भी कई सारे विकल्प नजर आएंगे
- ऐसे में आपको यहां पर सिर्फ स्टोरेज और डाटा वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
व्हाट्सएप का इस्तेमला करते समय कैसे इंटरनेट बचाएं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- फिर आगे बढ़ते ही आपको लेस डाटा वाला ऑप्शन नजर आएगा
- आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करके इसे इनेबल कर देना है
- आप जैसे ही इनेबल पर क्लिक करेंगे, तो आपका डाटा कम खर्च होने लगेगा।