फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: भूल गए हैं आधार कार्ड का नंबर, तो परेशान होने की जगह करें ये काम

Tue, 07 Jan 2025 04:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 07 Jan 2025 04:00 PM IST
सार

अक्सर कई बार लोगों का आधार कार्ड खो जाता है और उन्हें अपना आधार नंबर भी नहीं पता होता है। ऐसे में वह काफी परेशान हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने आधार नंबर को पता कर सकते हैं।

विज्ञापन
How To Find Lost Aadhaar Number Know Methods Here
आधार कार्ड - फोटो : Adobestock

आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसमें 12 अंकों की विशिष्ट संख्या होती है। इसे हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग जारी किया जाता है। आधार कार्ड व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करने का काम करता है। आधार कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है। आधार कार्ड आने के बाद नकली और फर्जी पहचान को खत्म करने में मदद मिली है। इससे भ्रष्टाचार कम हुआ है।



आज के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं या ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की खास जरूरत होती है। इसके अलावा बच्चों का स्कूल में दाखिला कराते समय या नई नौकरी में प्रवेश करते समय आधार कार्ड उपयोग में आता है। आधार कार्ड में हमारी कई जरूरी जानकारी दर्ज होती हैं। इसमें हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स शामिल हैं।

How To Find Lost Aadhaar Number Know Methods Here
आधार कार्ड - फोटो : Adobestock

अक्सर कई बार लोगों का आधार कार्ड खो जाता है और उन्हें अपना आधार नंबर भी नहीं पता होता है। ऐसे में वह काफी परेशान हो जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने आधार नंबर को पता कर सकते हैं।

How To Find Lost Aadhaar Number Know Methods Here
आधार कार्ड - फोटो : Adobestock

इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके MyAadhaar सेक्शन में "Retrieve Lost or Forgotten EID/UID" के विकल्प का चयन करना है। इस दौरान आपके पास ईमेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Find Lost Aadhaar Number Know Methods Here
आधार कार्ड - फोटो : Adobestock

इसके बाद आपको नाम, पिन कोड और सिक्योरिटी कैप्चा कोड दर्ज करना है। कुछ देर बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे दर्ज करने के बाद आपका आधार नंबर SMS या ईमेल पर मिल जाएगा।

विज्ञापन
How To Find Lost Aadhaar Number Know Methods Here
आधार कार्ड - फोटो : Adobestock

इसके अलावा आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर या यूआईडीएआई के टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके भी अपने आधार नंबर का पता लगा सकते हैं। आप एमआधार एप पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करके भी अपने आधार नंबर के बारे में पता कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed