फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएफ खाताधारक ध्यान दें: अगर अब तक नहीं फाइल किया ई-नॉमिनेशन तो तुरंत करें, वरना अटक सकते हैं ये तीन काम

Mon, 25 Apr 2022 04:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 25 Apr 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
how to file e nomination in pf account online utility news in hindi
पीएफ ई-नॉमिनेशन कैसे फाइल करें - फोटो : iStock

जब लोग पूरे महीने काम करते हैं, तब जाकर उन्हें सैलरी मिलती है। लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए और अपनी आजीविका चलाने के लिए नौकरी करते हैं। वैसे तो काफी संख्या में लोग अपना बिजनेस भी करते हैं, लेकिन नौकरी करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। नौकरी पेशा व्यक्ति को कई तरह की सुविधाएं भी दी जाती हैं। इसमें इंश्योरेंस और कंपनी की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं के अलावा पीएफ खाते का भी लाभ मिलता है। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा नौकरी पेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं, जिनमें कर्मचारी की सैलरी में से हर महीने एक निश्चित अमाउंट जमा किया जाता है। वहीं, इस पैसे पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। दूसरी तरफ अब आपको अपने पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन फाइल करना भी जरूरी हो गया है, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके कुछ काम अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

how to file e nomination in pf account online utility news in hindi
पीएफ ई-नॉमिनेशन कैसे फाइल करें - फोटो : istock

ऐसे फाइल कर सकते हैं ई-नॉमिनेशन:-

स्टेप 1

  • ई-नॉमिनेशन फाइल करने के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर जाना है। यहां पर आपको 'सर्विस' वाला विकल्प चुनना है और फिर यूएएन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
how to file e nomination in pf account online utility news in hindi
पीएफ ई-नॉमिनेशन कैसे फाइल करें - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरें और फिर नॉमिनेशन वाले विकल्प में अपना 12 अंकों का आधार नंबर, नाम, पता और जन्मतिथि भरें। फिर आपको 'सेव ईपीएफ नॉमिनेशन' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to file e nomination in pf account online utility news in hindi
पीएफ ई-नॉमिनेशन कैसे फाइल करें - फोटो : istock

इन कामों के लिए जरूरी है ई-नॉमिनेशन:-

पीएफ पासबुक नहीं देख पाएंगे

  • हर महीने पीएफ खाते में कंपनी द्वारा पैसे जमा किए जाते हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन मेंबर पासबुक के जरिए देख सकते हैं। लेकिन अब आपको अगर अपनी पासबुक देखनी है, तो इसके लिए आपको ई-नॉमिनेशन फाइल करना जरूरी है।
विज्ञापन
how to file e nomination in pf account online utility news in hindi
पीएफ ई-नॉमिनेशन कैसे फाइल करें - फोटो : istock

नॉमिनी को पैसे निकालने में दिक्कतें हो सकती हैं

  • अगर कभी किसी कारण से पीएफ खाताधारक की मृत्यु हो जाती है, तो ऐसी स्थिति में खाते में मौजूद पैसों का लाभ नॉमिनी को मिलता है। लेकिन इसके लिए पहले आपको ई-नॉमिनेशन करवाना होगा, क्योंकि इसके न होने पर आपको पैसे निकालने में दिक्कतें हो सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed