फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Services: आधार केंद्र पर अगर मांगी जा रही है ज्यादा फीस? तो यहां कर सकते हैं शिकायत

Mon, 23 Jan 2023 11:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 23 Jan 2023 11:07 AM IST
विज्ञापन
How to File Aadhaar Card Related Complaint Know UIDAI Complaint Number
आधार कार्ड से जुड़ी समस्या की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : iStock

Aadhaar Services: कोई सरकारी काम करवाना हो या फिर गैर-सरकारी, आपको किसी न किसी जगह पर आधार कार्ड की जरूरत पड़ती ही होगी। दरअसल, आज के समय में लगभग सभी कामों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य हो चुका है। बैंक में खाता खुलवाने के लिए, सिम कार्ड लेने के लिए, स्कूल-कॉलेज में दाखिला के लिए, लोन लेने जैसे अन्य कामों के लिए आधार कार्ड चाहिए होता है। वहीं, कई लोगों के आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या फोटो तक गलत हो जाती है। ऐसे में ज्यादातर लोग आधार केंद्र पर जाकर अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाते हैं यानी गलतियों को ठीक करवाते हैं। ऐसे में अगर कोई अधिकारी आपसे अपडेशन के निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसे मांगता है, तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to File Aadhaar Card Related Complaint Know UIDAI Complaint Number
आधार कार्ड से जुड़ी समस्या की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : istock
  • दरअसल, अगर आपके आधार कार्ड में कुछ गलतियां हैं, जिन्हें आपको अपडेट करवाना है तो आप कुछ चीजों को तो ऑनलाइन ही करवा सकते हैं। पर कुछ चीजों के लिए आपको अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाना होता है। आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
How to File Aadhaar Card Related Complaint Know UIDAI Complaint Number
आधार कार्ड से जुड़ी समस्या की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : istock

किस चीज के लिए कितना शुल्क:-

  • अगर आप अपना आधार नामांकन करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होता है
  • आप अगर बायोमेट्रिक अपडेट करवा रहे हैं, तो आपको 100 रुपये का शुल्क देना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to File Aadhaar Card Related Complaint Know UIDAI Complaint Number
आधार कार्ड से जुड़ी समस्या की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : istock
  • बच्चों को बायोमेट्रिक अपडेट के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है
  • अगर आप अपने आधार में नाम, जन्मतिथि, पता या लिंग जैसी चीजों को बदलवा रहे हैं, तो आपको 50 रुपये का शुल्क देना होता है।
विज्ञापन
How to File Aadhaar Card Related Complaint Know UIDAI Complaint Number
आधार कार्ड से जुड़ी समस्या की शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : istock

यहां कर सकते हैं शिकायत

  • अगर आधार केंद्र पर आपसे कोई भी अधिकारी आधार अपडेट करने के बदले निर्धारित शुल्क से ज्यादा मांगता है, तो ऐसे में आप उसकी शिकायत 1947 नंबर पर कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस लिंक myaadhaar.uidai.gov.in/file-complaint के जरिए भी अपनी शिकायत कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed