फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Rooftop Scheme: अब नहीं देना होगा एक रुपये का बिजली बिल, सोलर पैनल लगाने पर सरकार दे रही है बंपर सब्सिडी

Mon, 23 Jan 2023 10:36 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 10:36 AM IST
विज्ञापन
How To Apply in Solar Rooftop Scheme Know The Complete Registration Process Here
Solar Rooftop Scheme - फोटो : iStock

How To Apply in Solar Rooftop Scheme: आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सोलर रूफटॉप योजना है। स्कीम के अंतर्गत सरकार आपको अपने घरों में सोलर पैनल लगाने पर बंपर सब्सिडी ऑफर कर रही है। आज के समय जिस तेजी से महंगाई की रफ्तार बढ़ रही है। ऐसे में घर का खर्चा चलाना काफी मुश्किल काम हो गया है। वहीं हर महीने आने वाला अतिरिक्त बिजली बिल हमारे ऊपर एक अलग बोझ बन जाता है। अगर आप भी हर महीने आने वाले बिजली बिल से आजादी पाना चाहते हैं। ऐसे में आप सरकार की सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन करके स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग सरकार की इस स्कीम में आवेदन करके योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सोलर रूफटॉप स्कीम के बारे में विस्तार से - 

How To Apply in Solar Rooftop Scheme Know The Complete Registration Process Here
Solar Rooftop Scheme - फोटो : iStock

सरकार की इस स्कीम के अंतर्गत अगर आप अपने घरों में 3KW तक के सोलर पैनल को इंस्टॉल कराते हैं। ऐसे में सरकार आपको सोलर पैनल लगाने पर 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी देगी। 

How To Apply in Solar Rooftop Scheme Know The Complete Registration Process Here
Solar Rooftop Scheme - फोटो : iStock

इसके अलावा 3KW से लेकर 10KW तक के सोलर पैनल लगाने पर आपको 20 प्रतिशत तक की सब्सिडी सरकार देगी। सोलर रूपटॉप स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट Solarrooftop.gov.in पर विजिट करना है।

Govt Scheme: टूटे घर की मरम्मत कराने के लिए सरकार दे रही है पैसा, जानें कौन लोग उठा सकते हैं स्कीम का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Apply in Solar Rooftop Scheme Know The Complete Registration Process Here
Solar Rooftop Scheme - फोटो : iStock

वेबसाइट ओपन होने के बाद अपने राज्य की लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अप्लाई ऑनलाइन के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। नेक्स्ट स्टेप पर अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करके दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को वेबसाइट पर अपलोड करें। 

विज्ञापन
How To Apply in Solar Rooftop Scheme Know The Complete Registration Process Here
Solar Rooftop Scheme - फोटो : iStock

इसके बाद आपको फॉर्म को ऑनलाइन सब्मिट कर देना है। इस तरह आप आसानी से सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed