फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की बात: अगर एटीएम से निकले हैं कटे-फटे नोट, तो जानिए कैसे कर सकते हैं एक्सचेंज, बैंक भी नहीं कर सकते मना

Thu, 13 Jan 2022 11:24 AM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 13 Jan 2022 11:24 AM IST
विज्ञापन
how to exchange damaged currency withdrawal from atm
कटे-फटे नोट को कैसे बदलें - फोटो : iStock

अक्सर लोग अपने साथ कम कैश रखते हैं और जब भी पैसों की जरूरत होती है तो सीधे एटीएम पहुंच जाते हैं और फटाफट जरूरत के हिसाब से पैसे निकाल लेते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि एटीएम से निकले कैश में कुछ नोट कटे-फटे होते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोगों को समझ नहीं आता है कि इन कटे-फटे नोटों का क्या करें? अगर आपके भी साथ भी ऐसा हुआ है, तो आप इन नोटों को बैंक में जाकर एक्सचेंज करवा सकते हैं और आरबीआई  के नियम के अनुसार बैंक आपके द्वारा दिए गए इन कटे-फटे नोट को लेने से मना नहीं कर सकता है। अगर बैंक कटे-फटे नोट को वापस लेने से मना करता है, तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं, क्योंकि इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से ग्राहकों के हित के लिए नियम बनाए गए हैं। अभी तक आप इन नियमों के बारे में नहीं जानते हैं तो जान लीजिए, ताकि भविष्य में आपको कोई परेशानी न हो। आइए जानते हैं क्या कहता है आरबीआई नियम…

how to exchange damaged currency withdrawal from atm
कटे-फटे नोट को कैसे बदलें - फोटो : iStock
क्या कहता है आरबीआई?
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक गाइडलाइन में साफ कहा है कि सभी बैंक चाहे सरकारी हो या प्राइवेट, अपनी हर शाखा में बिना किसी परेशानी के कटे-फटे या गंदे नोट बदलेंगे। अगर बैंक एटीएम से निकाले गए खराब नोट बदलने से इन्कार करता है तो उसपर कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। 
how to exchange damaged currency withdrawal from atm
कटे-फटे नोट को कैसे बदलें - फोटो : pixabay
कैसे बदलें कटे-फटे नोट?
  • कटे-फटे नोट बदलने के लिए आपको उस बैंक में जाना होगा जिस बैंक के एटीएम में आपको खराब नोट मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to exchange damaged currency withdrawal from atm
कटे-फटे नोट को कैसे बदलें - फोटो : pixabay
  • उस बैंक में जाकर आपको इस संबंध में एक एप्लीकेशन लिखनी होगी। इस एप्लीकेशन में आपको एटीएम से निकाले गए पैसों की तारीख, समय आदि बतानी होगी। 
विज्ञापन
how to exchange damaged currency withdrawal from atm
कटे-फटे नोट को कैसे बदलें - फोटो : PIXABAY
  • इसके अलावा आपको एटीएम से निकली स्लिप को भी दिखाना होगा। स्लिप नहीं रहने पर अपने फोन पर डेबिट हुए पैसों के मैसेज को दिखाना होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed