आज के समय में हमारे पास जितने भी दस्तावेज मौजूद हैं, उनमें सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड है। लेकिन हमारे पास जो फिजिकल आधार कार्ड मौजूद होता है, उसके गुम होने या चोरी होने का डर हमेशा ही बना रहता है। इसलिए लोग इस आधार कार्ड को संभालकर रखते हैं। वहीं, जैसे-जैसे ये आधार कार्ड पुराना होता है, ये साइड से मुड़ते-मुड़ते फटने तक लग जाता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो ई-आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ये क्या है? तो यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि ये आपके आधार की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी होती है, जिसे आप अपने मोबाइल फोन में सेव कर सकते हैं। वहीं, ये काम बिल्कुल आपके फिजिकल आधार कार्ड की तरह ही करता है। तो चलिए जानते हैं कि अगर कोई आपसे ये ई-आधार लेने से मना करता है, तो आपको क्या कदम उठाने चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"61e5662cee6ff472ef68c334","slug":"how-to-download-e-aadhaar-and-what-is-benefits-of-e-aadhaar-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"E-Aadhaar: जानें कितना जरूरी है ई-आधार, कोई लेने से करें मना तो तुरंत उठाएं ये कदम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
E-Aadhaar: जानें कितना जरूरी है ई-आधार, कोई लेने से करें मना तो तुरंत उठाएं ये कदम
Tue, 18 Jan 2022 09:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 18 Jan 2022 09:19 AM IST
विज्ञापन
ई आधार कार्ड के फायदे
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई आधार कार्ड के फायदे
- फोटो : iStock
नहीं कर सकता कोई लेने से मना
- आज के दौर में ई-आधार की मान्यता ठीक वैसे ही है, जैसे फिजिकल आधार कार्ड की। ऐसे में ई-आधार को कोई भी किसी काम के लिए लेने से मना नहीं कर सकता। अगर कोई ऐसा करता है तो आप इसकी शिकायत संबंधित अधिकारी या विभाग में कर सकते हैं।
ई आधार कार्ड के फायदे
- फोटो : iStock
पूरी तरह मान्य है ई-आधार कार्ड
- नियमों के मुताबिक यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया गया ई-आधार पूरी तरह से मान्य है। ये एक तरह की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी होती है, जिसे आप अपने मोबाइल में सेव करके रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ई आधार कार्ड के फायदे
- फोटो : Istock
पासवर्ड से सुरक्षित होता है ई-आधार
- ई-आधार में पासवर्ड लगा होता है, ताकि इसे आपके अलावा कोई और न खोल सके। इसके पासवर्ड के लिए आपको अपने नाम के पहले चार अंग्रेजी अक्षर के साथ अपनी जन्मतिथि का साल डालना होता है।
विज्ञापन
ई आधार कार्ड के फायदे
- फोटो : Pixabay
ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड
- अगर आप भी ई-आधार चाहते हैं, तो इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आप अपना आधार नंबर डालकर और कुछ प्रोसेस को फॉलो करके इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।