फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम बनाएगी लखपति, दस हजार निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 16 लाख

Thu, 06 Oct 2022 10:58 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 06 Oct 2022 10:58 AM IST
विज्ञापन
Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate, Benefits know all details Here in Hindi
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Istock

Post Office Recurring Deposit Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने या भविष्य से जुड़े दूसरे प्रयोजनों के लिए किसी अच्छी निवेश योजना की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में ये स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम सुरक्षित निवेश के लिए एक शानदार बचत योजना है। मौजूदा वक्त में पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश करने पर इन्वेस्टर्स को सालाना 5.8 प्रतिशत का रिटर्न मिल रहा है। देश में कई लोग पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप इस स्कीम में दस हजार रुपये का निवेश करके 16 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।

Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate, Benefits know all details Here in Hindi
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Istock

16 लाख रुपये का फंड इकट्ठा करने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में हर महीने दस हजार रुपये का निवेश दस सालों तक करना है। 

Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate, Benefits know all details Here in Hindi
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Istock

वर्तमान समय में पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 5.8 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिल रहा है। इस कारण मैच्योरिटी के समय दस सालों के बाद आपका ये फंड कुल 16 लाख 28 हजार रुपये का हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate, Benefits know all details Here in Hindi
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : istock

पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश की सीमा को निर्धारित नहीं किया गया है। ऐसे में आप अपने मन मुताबिक कितने भी रुपयों का निवेश इसमें कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Post Office Recurring Deposit Scheme Interest Rate, Benefits know all details Here in Hindi
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : iStock

इस स्कीम में आपको नियमित तौर पर अपने पैसों को जमा करना होता है। अगर आप नियमित तौर पर किस्तों का भुगतान नहीं करते हैं। ऐसे में आपको एक प्रतिशत का जुर्माना देना होगा। वहीं अगर आप चार किस्तों का भुगतान नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपके खाते को बंद कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed