Ayushman Card e-KYC on Mobile: गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है जिसमें से एक आयुष्मान कार्ड भी है।
Ayushman Card e-KYC: घर बैठे ऐसे करवाएं आयुष्मान कार्ड e-KYC, खुद नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने बताया तरीका
Ayushamn Card Ki e-KYC Kaise Kare: आयुष्मान कार्ड की ई-केवाईसी आप अपने मोबाइल से भी करवा सकते हैं। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने इसका तरीका अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से बताया है।
कहां से करवाएं ई-केवाईसी?
- आप भी अगर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य से जुड़े हैं, लेकिन आपकी ई-केवाईसी नहीं हुई है
- तो आप इस काम को ऑनलाइन अपने मोबाइल से करवा सकते हैं
- दरअसल, नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म एक्स पर इसको लेकर एक पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि आप अपने मोबाइल से इस काम को करवा सकते हैं
📲 आयुष्मान कार्ड के पात्र हैं, लेकिन e-KYC अभी बाकी है?
— National Health Authority (NHA) (@AyushmanNHA) August 19, 2026
घर बैठे #AyushmanApp पर अपना #eKYC पूरा करें और आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें।
👉 प्रक्रिया जानने के लिए वीडियो देखें और आज ही Ayushman App डाउनलोड करें!#AyushmanBharat #PMJAY #HealthForAll @Sunil_Barnwal @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/L5JbWwwUKI
कैसे करें आयुष्मान कार्ड ई-केवाईसी?
स्टेप 1
- आयुष्मान कार्ड ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको सबसे पहले आयुष्मान कार्ड के एप को डाउनलोड करना है
- डाउनलोड के बाद एप को इंस्टॉल कर लें
- फिर आपको यहां पर डिटेल्स भरकर लॉगिन करना है
- इसके बाद आपको Beneficiary वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- फिर आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
स्टेप 2
- अब मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरकर सबमिट कर दें
- इसके बाद आपको अपना राज्य चुनना है
- अब PM-JAY Scheme को चुनें और फिर जिला भी चुन लें
- इसके बाद अपना आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर या फैमिली आईडी की मदद से अपना नाम लाभार्थी सूची में खोजें
स्टेप 3
- अब यहां पर परिवार के जिस सदस्य की भी ई-केवाईसी बाकी है, उसके नाम के सामने दिए गए e-KYC/Redo e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करना है
- फिर आपको आधार वाले ओटीपी या Face Authentication के जरिए अपना सत्यापन करवाना है
- इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी भर दें और आखिर में सबमिट कर दें
- फिर सबकुछ सही होने पर आप अपना आयुष्मान कार्ड यहां से डाउनलोड कर सकते हैं