फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Password Tips: अपने बैंकिंग पासवर्ड को इन चार तरीकों से बनाएं स्ट्रॉग, नहीं कर पाएंगे हैकर्स भी हैक

Fri, 24 Dec 2021 08:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 24 Dec 2021 08:55 AM IST
विज्ञापन
how to create a strong net banking password
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

तेजी से हो रहे डिजिटलीकरण के साथ लोग अपना सारा काम-काज, शॉपिंग, ई-कॉमर्स जैसे कई सारे काम ऑनलाइन कर रहे हैं। साथ ही जितनी तेजी से ये डिजिटल तकनीकी आगे बढ़ रही है, उससे ज्यादा तेजी से साइबर क्राइम भी बढ़ रहा है। कई सारे हैकर्स लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। साथ ही ये हैकर्स इतने शातिर होते हैं कि कठिन से कठिन पासवर्ड तक तोड़कर आपका फोन और उससे जुड़े कई सारे ऑनलाइन ई -कॉमर्स ऐप जैसे गूगल पे, पेटीएम आदि को भी हैक कर लेते हैं, जिससे बहुत ही आसानी से ये आपकी पर्सनल जानकारी से लेकर बैंक खाते में पड़े कैश तक को चुरा लेते हैं। ऐसे में बहुत ही जरुरी है कि आप अपना पासवर्ड काफी ज्यादा मजबूत बनाएं, ताकि आप इन हैकर्स से बचे रह सकें। इसके लिए आज हम आपको कुछ आसान और कामगार टिप्स देने जा रहे हैं...

how to create a strong net banking password
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

ऐसे बनाएं अपना सबसे मजबूत पासवर्ड:-

पहला तरीका

  • अपने पासवर्ड में अपरकेस और लोअरकेस यानी छोटे या बड़े दोनों तरह के अल्फाबेट्स यानी वर्णमाला का इस्तेमाल कीजिए। साथ ही आप अपने पासवर्ड में अक्षर के साथ-साथ नंबर का भी इस्तेमाल कीजिए। जैसे: ABsuG, ABs7uG61!@
how to create a strong net banking password
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दूसरा तरीका

  • आप कम से कम 8 अक्षर वाले पासवर्ड ही बनाएं। साथ ही आम बोलचाल वाली सरल भाषा वाला पासवर्ड बनाने से बचें। जैसे: ABs7uG6@, thisismypassword
विज्ञापन
विज्ञापन
how to create a strong net banking password
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

तीसरा तरीका

  • पासवर्ड बनाते समय अपने की-बोर्ड के अलग-अलग हिस्सों से अक्षर चुनने चाहिए। कभी भी 'qwerty' या 'asdfg'  आदि का इस्तेमाल करने से बचें।
विज्ञापन
how to create a strong net banking password
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

चौथा तरीका

  • अपने पासवर्ड को कभी भी इस 12345678 or abcdefg तरह से न रखें। साथ ही अपने पासवर्ड में परिवार के लोगों का नाम और जन्मतिथि न लिखें। वहीं, आप पासवर्ड को आसान न रखें, इसे हमेशा लंबा और बड़ा बनाने की कोशिश करनी चाहिए। जैसे- DOORBELL - DOOR8377.राजेश@1988
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed