फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smartphone Tips: मोबाइल फोन के स्पीकर से आवाज आ रही कम, तो इन आसान तरीकों से करें स्पीकर ठीक

Fri, 02 May 2025 01:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 02 May 2025 01:46 PM IST
सार

How to clean smartphone speaker: इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने मोबाइल फोन के स्पीकर को साफ कर सकते हैं।

विज्ञापन
How to clean smartphone speaker know tips and tricks here
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

How to clean smartphone speaker: आज के इस डिजिटल युग में लगभग हम सभी के पास मोबाइल फोन है। मोबाइल फोन ने हमारे जीवन को आसान बनाने का काम किया है। वर्तमान में हम कई सेवाओं का लाभ घर बैठे ही मोबाइल फोन के जरिए उठा पा रहे हैं। मोबाइल फोन केवल आपकी उपयोगिता तक ही सीमित नहीं है बल्कि इस पर आप मनोरंजन का लुत्फ उठाने से लेकर कई दूसरे काम भी कर सकते हैं।



कई बार देखने को मिलता है कि समय के साथ साथ मोबाइल के स्पीकर की आवाज काफी धीमी हो जाती है। इस कारण हम उस पर अपना मनपसंद गाना भी नहीं सुन पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने मोबाइल फोन के स्पीकर को साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 

How to clean smartphone speaker know tips and tricks here
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

इन चीजों को करने से बचें

  • मोबाइल फोन के स्पीकर को साफ करने से पहले उसे स्विच ऑफ कर दें।
  • स्पीकर ग्रिल पर किसी भी तरह के पानी, थिनर, अल्कोहल या लिक्विड को डालने से बचना है।
  • अगर आप किसी तरह का लिक्विड स्पीकर में डालते हैं तो उससे वह खराब हो सकता है। 
  • इसके अलावा आपको किसी प्रकार की नुकीली चीज जैसे पिन या सुई का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए।
How to clean smartphone speaker know tips and tricks here
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

मुलायम ब्रिसल वाला टूथ ब्रश

  • इसे साफ करने के लिए आपको एक साफ और मुलायम ब्रिसल वाला टूथब्रश या छोटा पेंट ब्रश लेना है।
  • इसके बाद आपको स्पीकर ग्रिल पर हल्के हाथों से ब्रश करना है।
  • ब्रश की मदद से ग्रिल में फंसी गंदगी को आसानी से बाहर निकाला जा सकेगा। 
  • इस बात का ध्यान रखें कि स्पीकर ग्रिल की सफाई आपको सूखे ब्रश से करनी है। 

Bank Account: कितने दिनों तक लेन-देन न करने पर खाता हो जाता है निष्क्रिय? जरूर जान लें ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
How to clean smartphone speaker know tips and tricks here
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

स्पेशलाइज्ड क्लीनिंग किट्स

  • आप स्मार्टफोन के स्पीकर की सफाई करने के लिए स्पेशलाइज्ड क्लीनिंग किट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस किट में आपको ब्रश, एयर ब्लोअर, माइक्रोफाइबर क्लॉथ और दूसरे कई टूल्स देखने को मिलते हैं।
  • इनकी मदद से आप आसानी से स्पीकर की सफाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
How to clean smartphone speaker know tips and tricks here
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK
  • अगर इन तरीकों को अपनाने के बाद भी आपके स्मार्टफोन का स्पीकर ठीक नहीं होता है तो उसमें किसी प्रकार की हार्डवेयर या कोई दूसरी समस्या हो सकती है।
  • ऐसी स्थिति में आपको अपने स्मार्टफोन को प्रोफेशनल मोबाइल रिपेयर शॉप या ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर में ले जाकर दिखाना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed