फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF Tips: पीएफ से निकालना चाहते हैं पैसे या करना है बैलेंस चेक, तो इन तरीकों का करें इस्तेमाल, घर बैठे हो जाएगा काम

Wed, 02 Feb 2022 05:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Feb 2022 05:46 PM IST
विज्ञापन
how to check your pf balance and how to withdrawal pf money online
पीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका - फोटो : pixabay
अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग काम करते हैं। दिन-रात मेहनत करके लोग पैसे कमा पाते हैं, जिससे उनका घर चलता है। बस अंतर ये है कि कोई अपना बिजनेस करता है, तो कोई नौकरी करता है। बात अगर नौकरी की करें, तो महीने भर काम करने के बाद ही लोगों को उनकी सैलरी मिल पाती है। नौकरी करने के दौरान कई तरह की सुविधाएं भी कर्मचारियों को दी जाती है, जो कई कंपनियां देती हैं। इसके अलावा एक ऐसी सुविधा है जो सरकार कर्मचारियों को देती है और वो है पीएफ की। दरअसल, हर महीने लोगों की सैलरी से एक निश्चित अमाउंट कटता है, और इतना ही पैसा कंपनी के खाते से भी कटता है। इसके बाद इस पैसे को कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा किया जाता है और इस पर सरकार ब्याज भी देती है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोगों को ये पता ही नहीं चल पाता है कि उनके पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हो गए हैं या लोग अपने पीएफ के पैसे को कैसे निकाल सकते हैं। अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो चलिए हम आपकी मदद करते हैं।
how to check your pf balance and how to withdrawal pf money online
पीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका - फोटो : istock

इस नंबर से चेक कर सकते हैं बैलेंस

  • अगर आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो आप ईपीएफओ के नंबर 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करें। इससे आपको आपके पीएफ खाते में मौजूद बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।
how to check your pf balance and how to withdrawal pf money online
पीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका - फोटो : pixabay

वेबसाइट से भी कर सकते हैं चेक

  • आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट से भी अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। आपको https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login इस लिंक के माध्यम से लॉगिन करना है। फिर आपको मेंबर आईडी वाले विकल्प पर क्लिक करना है, जहां आपको पीएफ खाते के नंबर दिखेंगे। फिर आपको जिस खाते का बैलेंस देखना है, उसे चुनना है और व्यू पासबुक पर क्लिक करते ही आपको बैलेंस दिख जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check your pf balance and how to withdrawal pf money online
पीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका - फोटो : iStock

मैसेज से भी कर सकते हैं चेक

  • आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस एक मैसेज भेजकर भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 नंबर पर मैसेज करना होता है। इसके बाद आपको मैसेज द्वारा बैलेंस की जानकारी मिल जाती है।
विज्ञापन
how to check your pf balance and how to withdrawal pf money online
पीएफ बैलेंस चेक करने का तरीका - फोटो : istock

ऐसे निकाल सकते हैं पैसे

  • आपको पीएफ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर यूएएन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना है। फिर ऑनलाइन सर्विसेज को चुनकर क्लेम पर क्लिक करें। अब जरूरी जानकारी भरें, और बैंक खाते का नंबर डालकर वेरिफाई करें। यहां पीएफ निकालने का कारण चुनें और केंसिल चेक या बैंक की पासबुक की कॉपी अपलोड करें। अब ओटीपी भरकर सबमिट कर दें। इसके कुछ दिनों बाद आपका पैसा आपके बैंक खाते में आ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed