फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Single Digital Id: हर व्यक्ति के पास होगी सिंगल डिजिटल आईडी, पैन-आधार जैसे दस्तावेज होंगे लिंक, जानें इसके फायदे

Wed, 02 Feb 2022 04:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Feb 2022 04:22 PM IST
विज्ञापन
it ministry working on one Single Digital Id utility news in hindi
सिंगल डिजिटल आईडी के फायदे - फोटो : istock

लगभग हर किसी के पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं, जिनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और पासपोर्ट जैसे कई दस्तावेज शामिल हैं। इन दस्तावेजों को हमें अलग-अलग तरह से रखना पड़ता है। जबकि किसी जगह पर आधार कार्ड की जरूरत होती है, तो किसी जगह पर हमें पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है। वहीं, पास में रखने के कारण इनके गुम, चोरी होने का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में अगर आप भी इन चीजों से परेशान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है कि आने वाले समय में देश में सिंगल डिजिटल आईडी आएगी। सरकार ने साल 2017 में इस पर विचार किया था, जिसके बाद इस पर लगातार काम जारी है। तो चलिए आपको इस सिंगल डिजिटल आईडी के बारे में और इसके फायदों के बारे में भी बताते हैं, क्योंकि इस सिंगल आईडी के आने से लोगों को काफी फायदे मिलने की उम्मीद है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

it ministry working on one Single Digital Id utility news in hindi
सिंगल डिजिटल आईडी के फायदे - फोटो : istock
क्या है सिंगल डिजिटल आईडी?
  • दरअसल, आईटी मंत्रालय सिंगल डिजिटल आईडी पर तेजी से काम कर रहा है। इस सिंगल आईडी में आपका आधार कार्ड, पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट के अलावा अन्य दस्तावेज भी लिंक होंगे। ये सभी एक-दूसरे से लिंक होंगे।
it ministry working on one Single Digital Id utility news in hindi
सिंगल डिजिटल आईडी के फायदे - फोटो : Istock

क्या होंगे फायदे?

  • सिंगल डिजिटल आईडी लागू होने से सबसे बड़ा फायदा जो होगा, वो ये है कि ऐसे में लोगों को अलग-अलग तरह की आईडी (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य) दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, सिंगल डिजिटल आईडी से ही सारे काम हो जाया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
it ministry working on one Single Digital Id utility news in hindi
सिंगल डिजिटल आईडी के फायदे - फोटो : istock

तेजी से हो रहा है काम

  • वहीं, MeitY ने केंद्रीकृत डिजिटल पहचान का एक नया मॉडल प्रस्तावित किया है। इस पर मंत्रालय ने राय रखते हुए कहा कि, 'हर नागरिक को ये सिंगल डिजिटल आईडी इन पहचान पत्रों को नियंत्रण में रखकर सशक्त बनाएगी। साथ ही उन्हें विकल्प मिलेगा कि वो किस उद्देश्य के लिए किसका इस्तेमाल करना चाहता है।'
विज्ञापन
it ministry working on one Single Digital Id utility news in hindi
सिंगल डिजिटल आईडी के फायदे - फोटो : pixabay

लोगों की मांगी जाएगी प्रतिक्रियाएं

  • मंत्रालय के मुताबिक, इस सिंगल डिजिटल आईडी के जल्द ही सार्वजनिक होने की उम्मीद है, और 27 फरवरी तक मंत्रालय लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मांगेगा। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा सभी राज्य भी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed