फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ration Card: कहीं राशन कार्ड की लिस्ट से आपका नाम कट तो नहीं गया? ऐसे लगाएं मिनटों में पता

Tue, 04 Jan 2022 04:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 04 Jan 2022 04:32 PM IST
विज्ञापन
how to check your name in ration card list
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हमें जीवन जीने के लिए खाने की जरूरत होती है, जिसे हम पैसों से खरीदते हैं। वहीं, लोगों को राशन की दुकानों पर भी राशन मिलता है, जिसमें गेहूं, चावल, दालें आदि चीजें मिलती हैं। सरकार गरीब तबके के लोगों के लिए राशन कार्ड बनाती है, जिसका उद्देश्य होता है कि उन्हें कम पैसे या कई बार फ्री में भी राशन उपलब्ध कराया जा सके। राशन कार्ड के जरिए लोगों को राशन दिया जाता है। इसमें परिवार के प्रत्येक व्यक्ति का नाम होता है, और प्रत्येक व्यक्ति को यूनिट के हिसाब से ही राशन दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राशन कार्ड की सूची को समय-समय पर अपडेट किया जाता है, और इसमें से कई नाम काटे भी जाते हैं। ऐसे में अगर आप देखना चाहते हैं कि कहीं आपका नाम तो राशन कार्ड सूची से नहीं हट गया है? तो चलिए इसका एक सरल तरीका है, जिसके बारे में जानते हैं...

how to check your name in ration card list
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऐसे करें चेक:-

स्टेप 1

  • राशन कार्ड लिस्ट में आपका नाम कटा है या नहीं, इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना है। फिर आपको यहां राशन कार्ड वाले विकल्प को चुनना है।
how to check your name in ration card list
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्टेप 2

  • अब आपको Ration Card Details On State Portals वाले विकल्प पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको इसमें अपना राज्य चुनना है। राज्य चुनने के बाद आपको अपने जिले को भी चुनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check your name in ration card list
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • जिले के बाद आपको अपने ब्लॉक के नाम को ढूंढकर इसे चुनना है। आगे आपको अपनी पंचायत का नाम भी चुनना है। फिर आपको यहां अपनी राशन की दुकान के दुकानदार का नाम और राशन कार्ड के प्रकार को चुन लेना है।
विज्ञापन
how to check your name in ration card list
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्टेप 4

  • इसके बाद आपके सामने नाम की एक लिस्ट आएगी, जो राशन कार्ड धारकों की होती है। फिर आप इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। अगर इस लिस्ट में आपका नाम है, तो आपका नाम कटा नहीं है। आप इस लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed