जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी में इजाफा हो रहा है, वैसे ही ऑनलाइन के मामले भी तेजी बढ़ रहे हैं। सरकार और बैंक भी लगातार लोगों को सावधान रहने के लिए कहते रहते हैं और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर शिकायत करने के लिए कहते हैं। अगर किसी के साथ धोखाधड़ी होता है तो वो सबसे पहले थाने में एफआईआर दर्ज कराता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को एफआईआर दर्ज कराने के लिए के लिए काफी परेशान होना पड़ता है। कभी थाने के चक्कर लगाते-लगाते लोग थक जाते हैं और हार मान बैठते हैं कि इससे अच्छा केस न लिखाया जाए। इतना परेशान सिर्फ आपको जानकारी के आभाव में होना पड़ता है। अगर फ्रॉड की शिकायत को लेकर आपके पास सही जानकारी हो तो आपको थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जब कभी आपको लगे कि आपकी अनुमति के बिना खाते से पैसे निकाले गए हैं तो तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में...
Online Fraud Complaint: ऑनलाइन फ्रॉड की दर्ज नहीं हो रही FIR, तो इन 5 तरीकों से कर सकते हैं शिकायत, जानिए कैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Tue, 04 Jan 2022 04:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन