फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कहीं आपका भी तो नहीं कट गया है राशन कार्ड से नाम, तो ऐसे करें चेक

Sat, 26 Aug 2023 02:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 26 Aug 2023 02:03 PM IST
विज्ञापन
How to check your name in ration card check step by step process
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala

Ration Card: आप चाहें ग्रामीण इलाकों में रहते हैं या फिर शहरी क्षेत्रों में रहते हैं, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हर जगह रहने वाले लोगों को सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ मिलता है। इनमें पेंशन, बीमा, आवास, शिक्षा और रोजगार जैसी योजनाओं के अलावा कई अन्य योजनाएं भी शामिल हैं। इसी कड़ी में सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त व सस्ता राशन भी दिया जाता है और ये सब होता है राशन कार्ड द्वारा। दरअसल, शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों का राशन कार्ड बनाया जाता है। वहीं, कई बार सरकार की तरफ से राशन कार्ड की लिस्ट को समय-समय पर अपडेट किया जाता है। ऐसे में हो सकता है कि किन्हीं कारणों से आपका नाम राशन कार्ड से कट सकता है। इसलिए आप समय-समय पर इसे चेक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके घऱ के किसी सदस्य का नाम तो राशन कार्ड से नहीं कट गया है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to check your name in ration card check step by step process
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे चेक करें? - फोटो : istock

इस तरीके से कर सकते हैं चेक, नाम कटा है या नहीं:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर राशन कार्डधारक हैं और आप ये चेक करना चाहते हैं कि कहीं राशन कार्ड से आपका या आपके घर के किसी सदस्य का नाम तो नहीं कट गया है
  • इसके लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना होता है
How to check your name in ration card check step by step process
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे चेक करें? - फोटो : Istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको राशन कार्ड का ऑप्शन चुनना है
  • फिर आपको 'Ration Card Details On State Portals' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
  • फिर अपना राज्य चुनें, जहां का आपका राशन कार्ड है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check your name in ration card check step by step process
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपना जिला चुनना है और फिर अपना ब्लॉक भी चुनें
  • फिर आपको अपनी पंचायत भी चुननी है
  • अब आपको अपनी राशन के दुकानदार का नाम और राशन कार्ड के प्रकार को भी बताना है
विज्ञापन
How to check your name in ration card check step by step process
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे चेक करें? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर आपके सामने एक लिस्ट आएगी
  • इस लिस्ट में राशन कार्डधारकों के नाम होते हैं
  • अब आपको अपने परिवार के सदस्य का नाम यहां पर सर्च करना है
  • फिर अगर सर्च किया नाम लिस्ट में नहीं है, तो यानी वो राशन कार्ड से कट चुका है
  • इस वजह से उस व्यक्ति को राशन का लाभ नहीं मिल पाएगा। हालांकि, आप अपना नाम फिर से जुड़वा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed