Ayushman Card: मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या है, जो सरकारी योजनाओं का लाभ ले रही है। इनमें मुफ्त व सस्ता राशन, पेंशन, बीमा, आवास, रोजगार देने जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। सरकार भी इन योजनाओं को जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक पहुंचा रही है। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोगों को इन सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके तहत लोगों का मुफ्त में इलाज होता है। ऐसे में अगर आप चाहें, तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। बस आपको इसके लिए पहले अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं आप अपनी पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64e49d14aa45ed9dee05acb8","slug":"how-to-check-your-eligibility-for-ayushman-card-check-process-2023-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलता है पांच लाख रुपये का लाभ, इस सरल तरीके से आप भी चेक कर सकते हैं पात्रता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलता है पांच लाख रुपये का लाभ, इस सरल तरीके से आप भी चेक कर सकते हैं पात्रता
Tue, 22 Aug 2023 05:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 22 Aug 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनाने से पहले पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड बनाने से पहले पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : Istock
- दरअसल, इस आयुष्मान योजना को केंद्र सरकार ने शुरू किया था और मौजूदा समय में कुछ राज्य सरकारें भी इस योजना से जुड़ी हैं। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर ये कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड बनाने से पहले पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
पात्रता ऐसे चेक करें:-
स्टेप 1
- आप भी अगर चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए, तो इसके लिए जरूरी है कि आपको अपनी पात्रता चेक करनी पड़ेगी
- पात्रता चेक करने के लिए आपको पीएम जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनाने से पहले पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- पोर्टल पर जाने के बाद आपको सबसे पहले अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
- अब आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा, जिसे यहां भरें
- फिर आपको गेट ओटीपी वाले विक्लप पर क्लिक करना है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनाने से पहले पात्रता कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
- आपको इस ओटीपी को यहां दर्ज कर देना है
- फिर आपको अपना प्रांत और जिला चुनना है
- अब आपको अपना नाम, पिता के नाम जैसी अन्य मांगी गई जानकारियां यहां दर्ज करनी हैं
- इसके बाद आप देखेंगे कि आपको पता चल जाएगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।