PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। भारत सरकार इस स्कीम के अंतर्गत देश में गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 16 किस्तों को जारी किया जा चुका है। 16वीं किस्त के जारी होने के बाद देशभर में करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वहीं कई किसान ऐसे भी हैं, जो इस बारे में जानना चाहते हैं कि क्या एक परिवार में किसान पति और पत्नी दोनों लोग एकसाथ स्कीम में आवेदन करके 17वीं किस्त का लाभ ले सकते हैं? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में किसान पति और पत्नी दोनों एकसाथ नहीं ले सकते हैं। इस स्कीम का लाभ एक परिवार में केवल एक सदस्य को ही दिया जाता है। योजना का लाभ परिवार में उस सदस्य को दिया जाता है, जिसके नाम पर जमीन रजिस्टर्ड है।
3 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
अगर एक परिवार में किसान पति और पत्नी दोनों एक साथ स्कीम में आवेदन करते हैं, तो उस व्यक्ति के आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा जिसके नाम पर जमीन रजिस्टर्ड नहीं है। अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं, तो आपको इस जानकारी के बारे में पता होना जरूरी है।
AC Scams: एसी की सर्विसिंग के नाम पर कहीं आप भी न हो जाएं इन स्कैम्स के शिकार, जरूर जान लें ये बातें
4 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
कब आ सकती है 17वीं किस्त
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्र सरकार लोकसभा चुनावों के परिणाम जारी होने के बाद जून या जुलाई महीने में 17वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
5 of 5
`PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : Istock
देश में कई लोग पीएम किसान सम्मान निधि योजना का गलत ढंग से लाभ ले रहे हैं। इस कारण सरकार ने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अब तक इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराया है, तो स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको जल्द से जल्द इन दोनों जरूरी कार्यों को पूरा करा लेना चाहिए।