फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेलमेट पहने-सीट बेल्ट लगाएं: एक छोटी सी गलती से सड़क पर लगे कैमरों से आपका भी कट सकता है चालान, ऐसे करें चेक

Mon, 14 Aug 2023 05:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 14 Aug 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
How to check Vehicle challan status online
कैमरे से कटे चालान को ऐसे करें चेक - फोटो : istock

Check Challan: आमतौर पर देखा जाता है कि लोग अपने वाहन जैसे- दोपहिया या चार पहिया से सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। स्कूल-कॉलेज जाना हो, दफ्तर जाना हो या अन्य किसी जगह पर जाना हो, तो लोग अपने वाहन से ही सफर करते हुए ज्यादा नजर आते हैं। पर हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना होता है कि जब भी गाड़ी चलाएं तो सड़क यातायात के नियमों का जरूर पालन करें। वरना हम दुर्घटना का भी शिकार हो सकते हैं। वहीं, नियमों का पालन न करने के कारण आपका चालान भी कट सकता है और अब तो लगभग सभी जगहों पर कैमरे लगा दिए गए हैं, जिनसे पलक झपकते ही आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है। तो चलिए जानते हैं किन कारणों की वजह से आपका चालान कट सकता है और आप इसका स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to check Vehicle challan status online
कैमरे से कटे चालान को ऐसे करें चेक - फोटो : istock

इन कारणों से कट सकता है चालान:-

  • बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर
  • बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने पर
  • ओवरस्पीडिंग करने पर
  • बिना इंडिकेटर दिए लेन चेंज करने या दाएं-बाएं जाने पर
  • रेड लाइट जंप करने पर आदि।
How to check Vehicle challan status online
कैमरे से कटे चालान को ऐसे करें चेक - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan

चालान कटा है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1

  • आजकल लगभग सभी जगहों पर पर कैमरे लग गए हैं, जिनसे चालान कटते हैं, ऐसे में आप भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि कहीं आपका चालान तो नहीं कटा
  • आपको इसके लिए ई-चालान के आधिकारिक पोर्टल echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to check Vehicle challan status online
कैमरे से कटे चालान को ऐसे करें चेक - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan

स्टेप 2

  • पोर्टल पर आपको अपनी गाड़ी का नंबर भरना है, साथ ही चेसिस नंबर या इंजन नंबर में से किसी एक के आखिरी पांच अक्षर भरें 
  • फिर स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करें
  • फिर गेट डिटेल पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
How to check Vehicle challan status online
कैमरे से कटे चालान को ऐसे करें चेक - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan

स्टेप 3

  • इसके बाद अगर आपका चालन कटा है, तो आपको उसकी सारी जानकारी यहां मिल जाएगी, जैसे- कितने का चालान कटा है, क्योंकि कटा है आदि
  • सही होने पर आप इस चालान को ऑनलाइन ही भर सकते हैं या गलत होने पर कोर्ट में अपील भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed