Movie Downloading Alert: आजकल लगभग हर एक काम को करने का तरीका बदल चुका है और ये सब हुआ है बदलती टेक्नोलॉजी के कारण। उदाहरण के लिए पहले की तरह अब हर फिल्म को देखने के लिए लोग थिएटर नहीं जाते क्योंकि कई वेबसाइट ऐसी हैं जो फिल्म रिलीज होने के एक-दो दिनों के भीतर ही मुफ्त में फिल्म लोगों को दिखाती है। वहीं, लोग भी अपने पैसे बचाने के चक्कर में इन वेबसाइट्स से मुफ्त में फिल्में डाउनलोड करते हैं। पर क्या ऐसा करना सुरक्षित है? कहीं ऐसा तो नहीं कि मुफ्त में फिल्मों की आड़ में जालसाज हमारा डाटा चुरा रहे हों या हो सकता है लोगों को चपत भी लगा रहे हो? जी हां, ऐसा होता है। इसलिए हमारे लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं फिल्म डाउनलोड करते समय हमें कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए, ताकि हम ठगी का शिकार न हो सके। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64d9ee09432a8ab70e0e080c","slug":"keep-these-things-in-mind-while-downloading-free-movies-to-avoid-fraud-2023-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खबर काम की: मुफ्त में फिल्म डाउनलोड करने वाले सावधान, आपकी एक छोटी सी गलती खाली करवा सकती है आपका बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
खबर काम की: मुफ्त में फिल्म डाउनलोड करने वाले सावधान, आपकी एक छोटी सी गलती खाली करवा सकती है आपका बैंक खाता
Mon, 14 Aug 2023 02:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:37 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेट से मुफ्त में फिल्म डाउनलोड करने वाले इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट से मुफ्त में फिल्म डाउनलोड करने वाले इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : istock
कभी न करें ये गलतियां:-
नंबर 1
- फिल्म डाउनलोड करने के लिए जब आप किसी लिंक पर क्लिक करते हैं, तो कई लिंक आपसे कोई एपीके एप इंस्टॉल करने को कहते हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि ऐसा कभी न करें क्योंकि ये एपीके एप के रूप में वायरस हो सकता है जो आपका डाटा चुराकर आपको चपत लगा सकता है।
इंटरनेट से मुफ्त में फिल्म डाउनलोड करने वाले इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : iStock
नंबर 2
- जब आप किसी लिंक के जरिए कोई फिल्म डाउनलोड करते हैं, तो ध्यान रखें कि कई वेबसाइट या एप आपसे लोकेशन, कैमरा, स्टोरेज जैसी अन्य परमिशन मांगती है। ऐसे में अगर कोई वेबसाइट आपसे आपकी बैंक एप का एक्सिस या आपके मोबाइल की अन्य जगह की परमिशन मांगे, तो सावाधान हो जाएं क्योंकि ये वेबसाइट फेक हो सकती है और आपको चपत लगा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट से मुफ्त में फिल्म डाउनलोड करने वाले इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : istock
नंबर 3
- लोग हमेशा ऐसे लिंक की तलाश में रहते हैं, जहां से मुफ्त में तुरंत फिल्म डाउनलोड हो जाए। ऐसे में वो बिना जांच पड़ताल के अनजाने लिंक पर भी क्लिक कर देते हैं, जबकि ये फेक लिंक होते हैं जो आपको ठग सकते हैं। ऐसे फर्जी लिंक जालसाजों द्वारा लोगों को ठगने के लिए तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन
इंटरनेट से मुफ्त में फिल्म डाउनलोड करने वाले इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : istock
- इसलिए कभी भी ऐसे किसी लिंक के जरिए फिल्म डाउनलोड न करें, जो आपको सोशल मीडिया पर मिला हो, मैसेज पर आया हो या किसी अनजाने ग्रुप में मिला हो आदि। ये लिंक आपकी मेहनत की कमाई को पलक झपकते ही साफ कर सकते हैं।