PM Kisan Yojana: देश में लगभग हर एक वर्ग और शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रहे हैं। ठीक ऐसे ही किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। योजना के अंतर्गत जुड़ने वाले किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। ऐसा करके किसानों को सालभर में 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। इस बार 13वीं किस्त कभी भी आ सकती है। ऐसे में किसानों के लिए ये जानना जरूरी है कि किन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं और किन्हें ये लाभ मिल सकता है। आप ये अपने स्टेटस में एक मैसेज के द्वारा जान सकते हैं। तो चलिए बिना देरी के इसके बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63f451e3e8d775e20206ac75","slug":"how-to-check-pm-kisan-samman-nidhi-13th-installment-beneficiary-status-know-step-by-step-process-2023-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर आपके स्टेटस में भी नजर आ रहा है ये मैसेज, तो अटक सकती है किस्त, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर आपके स्टेटस में भी नजर आ रहा है ये मैसेज, तो अटक सकती है किस्त, ऐसे करें चेक
Tue, 21 Feb 2023 10:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 21 Feb 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
किन किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : istock
किसकी अटक सकती है किस्त और किसे मिल सकता है लाभ, ऐसे करें चेक:-
स्टेप 1
- आप अगर पीएम किसान योजना से जुडे़ हैं और आपको 13वीं किस्त का इंतजार है, तो इससे पहले आपको अपना स्टेटस चेक करना है, जिससे आप किस्त के बारे में जान सकते हैं
- इसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा
किन किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : Istock
स्टेप 2
- किसान पोर्टल पर जाने के बाद आपको 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाला विकल्प नजर आएगा, जिस पर क्लिक करें
- फिर आपको अपना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
किन किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को भर दें और फिर सबमिट पर क्लिक कर दें
- ऐसा करते ही आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा
विज्ञापन
किन किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- आपके सामने जो स्टेटस आएगा, उसमें आपको ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे लिखे हुए मैसेज को देखना है
- अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा है तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
- वहीं, अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के भी आगे 'नो' लिखा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।