फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आपके स्टेटस में भी नजर आ रहा है ये मैसेज, तो अटक सकती है किस्त, ऐसे करें चेक

Tue, 21 Feb 2023 10:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 21 Feb 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
How to Check PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Beneficiary Status Know Step by Step Process
किन किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock

PM Kisan Yojana: देश में लगभग हर एक वर्ग और शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रहे हैं। ठीक ऐसे ही किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। योजना के अंतर्गत जुड़ने वाले किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। ऐसा करके किसानों को सालभर में 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है। इस बार 13वीं किस्त कभी भी आ सकती है। ऐसे में किसानों के लिए ये जानना जरूरी है कि किन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं और किन्हें ये लाभ मिल सकता है। आप ये अपने स्टेटस में एक मैसेज के द्वारा जान सकते हैं। तो चलिए बिना देरी के इसके बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Check PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Beneficiary Status Know Step by Step Process
किन किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock

किसकी अटक सकती है किस्त और किसे मिल सकता है लाभ, ऐसे करें चेक:-

स्टेप 1

  • आप अगर पीएम किसान योजना से जुडे़ हैं और आपको 13वीं किस्त का इंतजार है, तो इससे पहले आपको अपना स्टेटस चेक करना है, जिससे आप किस्त के बारे में जान सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा
How to Check PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Beneficiary Status Know Step by Step Process
किन किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : Istock

स्टेप 2

  • किसान पोर्टल पर जाने के बाद आपको 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाला विकल्प नजर आएगा, जिस पर क्लिक करें
  • फिर आपको अपना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Check PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Beneficiary Status Know Step by Step Process
किन किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्चा कोड को भर दें और फिर सबमिट पर क्लिक कर दें
  • ऐसा करते ही आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा
विज्ञापन
How to Check PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Beneficiary Status Know Step by Step Process
किन किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • आपके सामने जो स्टेटस आएगा, उसमें आपको ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे लिखे हुए मैसेज को देखना है
  • अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा है तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
  • वहीं, अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के भी आगे 'नो' लिखा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed