Paneer Quality: हमारे देश में पनीर को लेकर एक अलग ही क्रेज है। हमारे समाज का एक बड़ा तबका पनीर खाना पसंद करता है। छोटी पार्टी हो या बड़ी पार्टी पनीर के बिना अधूरा सा लगता है। इतना ही नहीं, पनीर शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है और इसे किसी भी ग्रेवी या सब्जी में डालकर उसका स्वाद कई गुना बढ़ाया जा सकता है। पनीर से हम कई तरह के सब्जी बना सकते हैं, जैसे- पालक पनीर, चीली, पनीर, कढ़ाई पनीर, मटर पनीर आदि। पनीर की सब्जी की खास बात यह है कि यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।
Paneer Quality Test: पनीर असली है या नकली, घर पर ही इस आसान टेस्ट से कर सकते हैं पता
कई लोग पनीर खाना पसंद करते हैं। बाजार में कई बार नकली पनीर भी मिलता है, अगर आप भी पनीर की गुणवत्ता को लेकर संशय में हैं, तो घर पर ही कुछ आसान टेस्ट करके आप असली और नकली पनीर की पहचान कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली पनीर के खतरे
नकली पनीर में अक्सर स्टार्च, पॉम ऑयल, या सस्ते डिटर्जेंट जैसे पदार्थ मिलाए जाते हैं ताकि लागत कम की जा सके। ऐसे पनीर में न सिर्फ पोषक तत्वों की कमी होती है, बल्कि पाचन संबंधी समस्याएं, एलर्जी, और लंबे समय तक उपयोग से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए पनीर खरीदने से पहले उसकी शुद्धता की जांच करना बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ें - ध्यान दें: LPG गैस का इस्तेमाल करते समय इन चार बातों का रखें ध्यान, वरना सिलेंडर में लग सकती है आग
असली पनीर की पहचान के आसान घरेलू टेस्ट-
आयोडीन टेस्ट
एक छोटा पनीर का टुकड़ा लें और उसे पानी में उबालें। ठंडा होने के बाद उसमें आयोडीन टिंचर की कुछ बूंदें डालें। अगर पानी का रंग नीला हो जाता है, इसका मतलब है कि पनीर में स्टार्च की मिलावट है। असली पनीर में ऐसा नहीं होगा।
हाथ से मसलने का टेस्ट
पनीर का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे उंगलियों से मसलें। असली पनीर नरम, चिकना और थोड़ा दानेदार होगा, जबकि नकली पनीर रबड़ जैसा या बहुत सख्त लगेगा। मसलने पर अगर पनीर आसानी से टूट जाए और उसमें चिकनाहट न हो, तो वह मिलावटी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ट्रेन में बिना टिकट कर रहे हैं यात्रा! तो जान लें कितना लग सकता है जुर्माना
पानी में घोलने का टेस्ट
एक गिलास गुनगुने पानी में पनीर का छोटा टुकड़ा डालें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। असली पनीर अपनी बनावट बनाए रखेगा, जबकि नकली पनीर टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा।