Without Ticket Rules Indian Railway: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि गर्मी का मौसम आते ही भारतीय रेलवे में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। स्कूल-कॉलेज की छुट्टियां, त्योहार, और शादी का सीजन होने के कारण ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई यात्री बिना टिकट के ही ट्रेन में यात्रा करने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह गैरकानूनी है और इसके लिए भारी जुर्माना देना पड़ सकता है? भारतीय रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त नियम बनाए हैं, और इन नियमों का पालन न करने पर यात्री को न केवल आर्थिक दंड का सामना करना पड़ सकता है, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। आइए, इस लेख में जानते हैं कि बिना टिकट यात्रा करने पर कितना जुर्माना लग सकता है और इससे बचने के लिए क्या विकल्प हैं?
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ट्रेन में बिना टिकट कर रहे हैं यात्रा! तो जान लें कितना लग सकता है जुर्माना
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Sat, 19 Apr 2025 08:09 PM IST
सार
अक्सर लोगों को बिना टिकट यात्रा करना पड़ता है, बता दें कि यह गैरकानूनी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि जब आप जल्दी में हों और ट्रेन का टिकट नहीं ले पा रहे हैं, उस समय आपके पास क्या विकल्प हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन